एक्सप्लोरर

वाह, क्या बात! अब भारत में बनकर तैयार होगी राफेल की बॉडी, 'ऑपरेशन सिंदूर' में छुड़ाए थे पाकिस्तान के छक्के

Rafale Fighter Jet: यह पहली बार है जब राफेल की बॉडी फ्रांस से बाहर कहीं बनाई जाएगी. डसॉल्ट के साथ हुई टाटा एडवांस्ड सिस्टम की पार्टनरशिप के तहत हैदराबाद में इसकी एक यूनिट बनाई जाएगी.

Rafale Fighter Jet: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने राफेल फाइटर जेट की मदद से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे. अब उसी राफेल की बॉडी भारत में बनाए जाने की खबर सामने आ रही है. फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) ने एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए राफेल फाइटर जेट की बॉडी भारत में बनाई जाएगी. इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच चार प्रोडक्शन ट्रांसफर समझौते हुए हैं. 

पहली बार फ्रांस से बाहर बनेगी बॉडी

यह पहली बार है जब राफेल की बॉडी फ्रांस से बाहर कहीं बनाई जाएगी. सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल दोनों कंपनियों के बीच इस सहयोग का मकसद डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. डसॉल्ट के साथ हुई टाटा एडवांस्ड सिस्टम की पार्टनरशिप के तहत हैदराबाद में इसकी एक यूनिट बनाई जाएगी, जहां राफेल के मेन स्ट्रक्चरल सेक्शंस की मैन्युफैक्चरिंग होगी. प्लांट में राफेल के फ्रंट सेक्शन, सेंट्रल फ्यूजलेज, रियर सेक्शन और लेटरल शेल जैसे कई सेक्शंस बनाए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2028 से प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है. 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, ''यह भारत में हमारी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक कदम है. TASL जैसे हमारे बढ़ते लोकल पार्टनर्स के साथ यह सप्लाई चेन राफेल के प्रोडक्शन में अपना योगदान देगी और हमारी क्वॉलिटी व प्रतिस्पर्धात्मकता जरूरतें पूरी होंगी.'' 

इसलिए राफेल है खास

TASL के सीईओ और एमडी सुकरन सिंह ने इस समझौते को भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया. उन्होंने कहा, ''भारत में राफेल की बॉडी का प्रोडक्शन हमारी कंपनियों के प्रति बढ़ते भरोसे का सबूत है और यह मॉर्डन एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में भारत की प्रगति को दर्शाता है.''

राफेल फ्रांस का डबल इंजन वाला और मल्टीरोल लड़ाकू विमान है. इसकी स्पीड, रडार सिस्टम, पेलोड कैपेसिटी, एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग जैसे कई फीचर्स आधुनिक युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के अनुरूप है. इसमें लगा SPECTRA सिस्टम इसे दुश्मनों के रडार में आने से बचाने में मदद करता है. भारतीय वायु सेना (IAF) में राफेल का रोल अहम है. 

ये भी पढ़ें:

GST Council Meeting: 12 परसेंट जीएसटी स्लैब को हटाने की चल रही तैयारी, ये सारी चीजें अब हो जाएंगी सस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget