एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II का बकिंघम पैलेस है विश्व का सबसे महंगा घर, मुकेश अंबानी का Antilia दूसरे नंबर पर, जानें अन्य नाम

World's Most Expensive House: बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) दुनिया का सबसे महंगा घर है. इसकी कीमत करीब 6.7 अरब डॉलर है और ये 775 कमरों वाला महल 52 शाही कमरों के साथ एक शाही आवास है.

World's Most Expensive House: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का कल निधन हो गया और दुनिया के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटेन पर करीब 7 दशक तक राज किया, उनकी राजशाही हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय रही और उनके जाने के बाद अब एक बार फिर उनके परिवार से लेकर उनके शाही महल और कई बातों के बारे में लोग जानना चाहते हैं.

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शाही आवास बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) दुनिया का सबसे महंगा घर है. इसकी कीमत करीब 6.7 अरब डॉलर है और ये 775 कमरों वाला महल 52 शाही कमरों के साथ एक शाही आवास है जिसके चलते इसे दुनिया का सबसे महंगा घर कहा जाता है. इस महल में सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं. 

1. दुनिया के सबसे महंगे घरों में पहले स्थान पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शाही आवास बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) आता है.

2. इसके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है भारत के मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया (Antilia) का जिसकी कीमत 2 अरब डॉलर है. 

3. फ्रांस का विला लिओपोल्डा (Villa Leopolda) दुनिया का तीसरा सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 750 मिलियन डॉलर है.

4. अमेरिका का द वन हाउस (The One) दुनिया का चौथा सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर है. इसे US का सबसे बड़ा मॉर्डन होम भी माना जाता है. 

5. फ्रांस का Villa Les Cèdres दुनिया का पांचवा सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 430 मिलियन डॉलर है.

6. फ्रांस के कान्स में स्थित Palais Bulles या Les Palais Bulles दुनिया का छठा सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 385 मिलियन डॉलर है.

7. मोनाको के डबल स्क्राईस्क्रैपर Odeon Tower Sky Penthouse का नाम दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में सातवें स्थान पर आता है और इसकी कीमत 330 मिलियन डॉलर है.

8. अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित Four Fairfield Pond दुनिया का आठवां सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 248 मिलियन डॉलर है.

9. अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित Ellison Estate दुनिया का नौवां सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर है.

10. कैलिफोर्निया के बेवरली हिल्स में बना Palazzo di Amore दुनिया का 10वां सबसे महंगा घर है और इसकी कीमत 195 मिलियन डॉलर है. 

नोटः यहां बताई गई लिस्ट में दिए गए नाम लग्जरी लाइफस्टाइल मैगजीन Luxe Digital के मुताबिक दिए गए हैं जो समय समय पर दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी की लिस्ट जारी करती रहती है. 

Cryptocurrency Rate Today: बिटकॉइन 20 हजार डॉलर से ऊपर, जानें और क्रिप्टोकरेंसी का कैसा है हाल

Banking Rules: SBI और ICICI बैंक के अकाउंट होल्डर्स के खाते में होने चाहिए इतने पैसे? जानिए मिनिमम बैलेंस से जुड़े ये जरूरी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget