एक्सप्लोरर

FD Rate Hike: PNB और यूनियन बैंक ने अपने FD रेट्स में किया इजाफा! कस्टमर्स को मिलेगा 7.00% तक का रिटर्न

FD Rates: 30 सितंबर 2022 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार चौथी बार अपनी रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.  पिछले 5 महीनों में रेपो रेट में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है.

Fixed Deposit Rates Increased: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के रेपो रेट (RBI Repo Rate) में बढ़ोतरी के फैसले के बाद से ही लगातार सभी बैंक अपने डिपॉजिट रेट्स जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स (FD Rates) , रिकरिंग डिपॉजिट्स (Recurring Deposits Rates) और सेविंग अकाउंट (Saving Account) की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में दो बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक का नाम भी शामिल हो गया है. देश के दूसरे सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक यानी पीएनबी ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद से अब आम लोगों को बैंक अधिकतम 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7.00% ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. वहीं सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से अधिक) को बैंक अधिकतम 7.30% ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. बैंक की नई दरें 19 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी है.

PNB ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहा इतना ब्याज दर
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर अब 0.50% तक अब ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है. बैंक इस अवधि में 3.50% से लेकर 6.50% तक का रिटर्न दे रहा है. अगर आप पीएनबी में 7 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी करते हैं तो आपको 3.50% तक का रिटर्न मिलेगा. वहीं 46 दिन से लेकर 90 दिन तक 3.75%, 91 दिन से लेकर 179 दिन तक 3.75%, 180 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 5.70%, 1 साल से लेकर 404 दिन की एफडी पर ग्राहकों को 5.70% तक का रिटर्न दे रहा है.

वहीं पीएनबी 405 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.10%, 406 दिन से लेकर 599 दिन की एफडी पर 5.70%, 600 दिन की एफडी पर 6.50%, 601 दिन से लेकर 2 साल तक 5.70%, 2 साल से लेकर 5 साल तक की एफडी पर 5.80% और 5 से 10 साल की एफडी पर 5.85%  ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहा इतना ब्याज दर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) ने भी अपने ग्राहकों को खुशखबरी देते हुए अपनी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है. यह नई दरें 17 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी है. बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 3.00% से लेकर 6.70% तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं अधिकतम ब्याज 7.00% का 599 दिन की एफडी पर मिल रहा है.

यूनियन बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 45 दिन की एफडी पर 3.00% का ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. वहीं 46 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर 4.05% , 91 दिन से लेकर 120 दिन तक 4.30% , 121 दिन से लेकर 180 दिन की एफडी पर 4.40% , 181 दिन से लेकर 1 साल से कम तक 5.25% , 1 साल की एफडी पर 6.30% , 1 साल से लेकर 443 दिन की एफडी पर 6.60% , 444 दिन की एफडी पर 6.70% , 445 दिन से लेकर 598 दिन की एफडी पर 6.60% , 599 दिन की एफडी पर अधिकतम 7.00% , 600 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर 6.60% , 2 से 3 साल की एफडी पर 6.70% , 3 से 5 साल की एफडी पर 6.70%  और 5 से 10 साल की एफडी पर 6.70%  ब्याज दर बैंक कस्टमर्स को ऑफर कर रहा है.

इन बैंकों ने भी बढ़ाए अपनी एफडी रेट्स
30 सितंबर 2022 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार चौथी बार अपनी रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है.  पिछले 5 महीनों में रेपो रेट में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है. यह 4.00% से बढ़कर 5.90% तक पहुंच चुका हैं. रेपो रेट की लगातार बढ़ोतरी के कारण कई बैंकों जैसे केनरा बैंक (Canara Bank), IDFC First बैंक, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra), यस बैंक (Yes Bank) समेत कई बैंकों ने अपने डिपॉजिट्स रेट्स में इजाफा किया है.  

ये भी पढ़ें-

Rupee VS Dollar: रुपये में दर्ज की गई रिकॉर्ड गिरावट! डॉलर के मुकाबले 83 से नीचे फिसला रुपया, जानिए डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget