एक्सप्लोरर

Pulses Price Today: दालें हो गई सस्ती, मूंग-उड़द समेत गिर गईं सभी की कीमतें, जल्दी से चेक करें 1 किलो दाल का नया रेट

Pulses Price in India: एक तरफ जहां गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price) और दूध (Milk Price) समेत रोजमर्रा के सामान पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है. वहीं, इस बीच दालों की कीमतों में गिरावट आई है.

Pulses Price List Today: एक तरफ जहां गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price) और दूध (Milk Price) समेत रोजमर्रा के सामान पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है. वहीं, इस बीच दालों की कीमतों में गिरावट आई है. दाल की कीमतों में आई गिरावट से आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सकती है. मूंग (moong dal rate) और उड़द (urad dal rate per kg) समेत कई दालों की कीमतों में कटौती हो गई है. आइए चेक करें दालों की कीमतों में प्रति किलोग्राम कितने रुपये की गिरावट आई है-

4 रुपये प्रति किलो की आई गिरावट
आपको बता दें मूंग दाल का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में चार रुपये घटकर 102.36 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले साल 28 फरवरी को मूंग दाल की खुदरा कीमत 106.47 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

क्यों आई गिरावट?
मंत्रालय ने कहा कि कीमतों में गिरावट मई, 2021 में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मिल मालिकों, आयातकों और व्यापारियों के पास दालों के स्टॉक की कीमतों और प्रकटीकरण की निगरानी के लिए जारी किये गये एक परामर्श के बाद आई है.

अरहर की दाल को लेकर किया था ऐलान
सरकार ने मई और अक्टूबर, 2021 के बीच अरहर, उड़द और मूंग के मुफ्त आयात की भी अनुमति दी थी. इसके बाद में मुफ्त आयात को अरहर और उड़द के लिए मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया था. मंत्रालय ने कहा कि आयात नीतिगत उपायों के चलते पिछले दो सालों की इसी अवधि की तुलना में अरहर, उड़द और मूंग के आयात में पर्याप्त वृद्धि हुई है.

उड़द दाल की कीमतों में भी आई कटौती
इसके अलावा आपको बता दें उड़द दाल की कीमतों में भी हाल ही में कटौती की गई है. उड़द दाल का औसत थोक मूल्य 25 फरवरी, 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, 9,410.58 रुपये प्रति क्विंटल था. जबकि 25 फरवरी, 2021 को यह कीमत 9,904.39 रुपये प्रति क्विंटल थी. इसमें 4.99 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. इसी तरह 24 फरवरी, 2022 को उड़द दाल का औसत थोक मूल्य 9,444.06 रुपये प्रति क्विंटल रही जबकि 24 फरवरी, 2021 को यह कीमत 9,896.95 रुपये प्रति क्विंटल थी. 

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी ध्यान दें! सरकार ने दिया बड़ा अपडेट... क्या डूब जाएगा 18 महीने से लटके DA Arrear का पैसा?

Government Scheme: आपके पास भी है गाय, भैंस या बकरी तो सरकार देगी 60,000 रुपये कैश, जल्दी से करा लें रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
Share Market: आज फिर से क्रैश हुआ बाजार, 700 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 191 अंक नीचे
आज फिर से क्रैश हुआ बाजार, 700 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 191 अंक नीचे
मारुति सुजुकी दे रही 4.5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम, ऐसे करें अप्लाई
मारुति सुजुकी दे रही 4.5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम, ऐसे करें अप्लाई
Gold-Silver Price Today: आज फिर गिरी सोने की कीमत, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट कितना हुआ कम?
आज फिर गिरी सोने की कीमत, जानें 10 ग्राम 24 कैरेट का रेट कितना हुआ कम?

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
कौन है शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोपी राज सिंह? सियासत से रहा है कनेक्शन
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
'धुरंधर' के बाद तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, अब भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे 'हमजा'
'धुरंधर' के बाद अब तीन पार्ट वाली फिल्म से तहलका मचाएंगे रणवीर सिंह, इस किरदार में दिखेंगे एक्टर
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है, वीडियो वायरल
भारत छोड़ न्यूजीलैंड पहुंची महिला ने बताया वहां की नौकरी का फर्क, लोग बोले- यही असली जिंदगी है
Tulsi Plant Care: तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
तुलसी के पौधे को रोज देते हैं पानी फिर भी सूख जाता है? करें ये काम
Embed widget