एक्सप्लोरर

PPF Scheme: पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के तहत खोलना है खाता तो इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार, अकाउंट खोलने में नहीं होगी कोई परेशानी

PPF Scheme: पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करके आप लंबे वक्त में ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप इस स्कीम के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं तो इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखें.

Public Provident Fund Scheme: पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (Public Provident Fund Scheme) एक सरकारी गारंटी वाली स्कीम है (Government Guarantee Scheme) जिसमें निवेश करके आप भविष्य में तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. इसे सरकार ने उन लोगों के लिए शुरू किया है जो बिना नौकरी के भी प्रोविडेंट फंड का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. इसे एक निवेश का सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसमें निवेश करने पर आपको सरकारी गारंटी मिलती है. 

इस स्कीम के तहत आप सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस कहीं भी खाता खुलवा सकते हैं. इस स्कीम में बच्चे से लेकर बड़े तक सभी लोग निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप 15 साल तक के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए अपने निवेश को एक्सटेंड भी कर सकते हैं. अगर आप भी स्कीम के तहत अपने खाते को खोलना चाहते हैं तो हम आपको स्कीम के डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे जानकारी दे रहे हैं.

PPF स्कीम की कुछ खास बातें-

  1. इस स्कीम के तहत आप एक बार में 15 साल तक के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं.
  2. इस स्कीम के तहत आपको 7.1 फीसदी (PPF Interest Rate) तक का रिटर्न मिलता है.
  3. इस स्कीम के तहत आप हर वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्राप्त कर सकते हैं.
  4. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.50 लाख की छूट मिलती है.
  5. पीपीएफ स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस यह बैंक किसी भी जगह 10 साल से अधिक का कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है.

PPF खाता खुलवाने के लिए चाहिए यह डॉक्यूमेंट्स-

  • फॉर्म A जिसके जरिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकें.
  • केवाईसी के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • एड्रेस प्रूफ के लिए वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
  • नॉमिनी के लिए फॉर्म E फिल करना होगा.

पीपीएफ अकाउंट खोलने का ये है प्रोसेस-

  1. पीपीएफ अकाउंट को खोलने के लिए सबसे पहले किसी नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं.
  2. वहां जाकर फॉर्म ए फिल करें.
  3. इसके बाद आप केवाईसी (KYC) के लिए आधार और बाकी डिटेल्स फिल करें.
  4. इसके बाद आपका खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुल जाएगा.

ये भी पढ़ें- LIC Policy: एलआईसी की इस पॉलिसी में केवल एक बार करें प्रीमियम का भुगतान, हर महीने मिलेगी फिक्स्ड इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget