एक्सप्लोरर

HDFC Bank Rate Hike: इस प्राइवेट बैंक ने दिया होली पर झटका, फिर से बढ़ाई ब्याज दरें

Interest Rate Hike: रिजर्व बैंक ने पिछले साल मई में रेपो रेट को बढ़ाने की शुरुआत की थी. तब से अब तक कई बार इसे बढ़ाया जा चुका है. यही कारण है कि सभी बैंक ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं.

आज पूरा देश होली के त्योहार के रंगों में डूबा हुआ है. हालांकि प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने रंगों के त्योहार के ऐन पहले लोगों को झटका दिया है. इस प्राइवेट बैंक ने एक बार फिर से ब्याज दरें बढ़ा दी है. इसका खामियाजा एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को अधिक ब्याज के रूप में चुकाना पड़ेगा.

इस तारीख से लागू हुआ बदलाव

एचडीएफसी बैंक ने सभी टेन्योर की सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों यानी एमसीएलआर को 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है. इसका मतलब हुआ कि अब एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर 0.05 फीसदी बढ़ गई हो. यह प्राइवेट बैंक एमसीएलआर के आधार पर ही कई प्रकार के कर्जों की ब्याज दरें तय करता है. बैंक ने यह भी बताया है कि बढ़ी हुई ब्याज दरें 07 मार्च यानी होली के एक दिन पहले से ही प्रभावी हो गई हैं.

इतनी बढ़ी एमसीएलआर

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, अब ओवरनाइट एमसीएलआर बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई है. इसी तरह एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.65 फीसदी, तीन महीने के लिए 8.70 फीसदी और छह महीने के लिए 8.80 फीसदी हो गई है. इसके अलावा अब एक साल के लिए यह दर 8.95 फीसदी, दो साल के लिए 9.05 फीसदी और तीन साल के लिए 9.15 फीसदी पर पहुंच गई है.

ऐसे होगा इसका असर

एमसीएलआर में इस बढ़ोतरी का मतलब हुआ कि अब एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों की ईएमआई भी बढ़ जाएगी, क्योंकि इसका असर ब्याज दरों पर होने वाला है. आपको एचडीएफसी बैंक अब किस दर पर कर्ज देगा, वह सिबिल स्कोर, आपकी नौकरी आदि जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा. हालांकि यह तय है कि हर किसी के लिए ब्याज दरें बढ़ जाएंगी.

इस कारण बढ़ रही है दरें

आपको बता दें कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक पिछले साल मई से लगातार रेपो रेट बढ़ा रहा है. रेपो रेट बढ़ने का असर सभी बैंकों की ब्याज दरों पर होता है. अभी भी रेपो रेट में बढ़ोतरी का दौर थमा नहीं है. इसी कारण सभी बैंक ब्याज दरों को लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. एचडीएफसी बैंक पिछले एक साल के दौरान इससे पहले भी कई बार ब्याज दरों को बढ़ा चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम
घी 50 और मक्खन 30 रुपए महंगा, दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाए दाम
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
दिल्ली में दीवाली बाद सस्ती होगी शराब, 7% तक गिर जाएंगे दाम
दिल्ली में दीवाली बाद सस्ती होगी शराब, 7% तक गिर जाएंगे दाम
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget