एक्सप्लोरर

अब प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी भी LTA पर इनकम टैक्स छूट के दायरे में, बिना ट्रैवल के ही मिलेगी छूट

केंद्र सरकार ने कहा था कि उसके कर्मचारी एलटीसी के बदले मिलने वाले भत्ते पर बिना यात्रा किए टैक्स छूट ले सकते हैं. अब यही नियम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए लागू होगा.

प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी भी अब बगैर यात्रा किए एलटीए पर इनकम टैक्स की छूट का दावा कर सकते हैं. पहले यह छूट केंद्रीय कर्मचारियों को दी गई थी लेकिन अब इसके दायरे में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को भी ले आया गया है. केंद्र सरकार ने कहा था कि उसके कर्मचारी एलटीसी के बदले मिलने वाले भत्ते पर बिना यात्रा किए टैक्स छूट ले सकते हैं. केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी का कैश वाउचर्स देने का ऐलान किया गया था और कहा गया था कि उन्हें डिजिटल माध्यम से इसका भुगतान किया जाएगा. शर्त यह होगी कैश वाउचर्स से वह ऐसे नॉन फूड आइटम खरीदेंगे, जिस पर कम से कम 12 फीसदी जीएसटी लगता हो. सरकार ने कोरोना संकट के दौरान बाजार में मांग बढ़ाने के लिए यह ऐलान किया था.

सीबीडीटी ने सभी के लिए लागू किए नियम 

अब यही नियम निजी सेक्टर के कर्मचारियों को मिलने वाले एलटीए पर लागू होगा.गुरुवार को सीबीडीटी ने केंद्रीय, निजी और राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए इस नियम को लागू कर दिया. हालांकि जिस कर्मचारी ने छूट वाली इनकम टैक्स कि जिस रिजीम के तहत टैक्स देने की योजना बनाई है, वे इस नियम के दायरे से बाहर होंगे. केंद्र सरकार ने उपभोक्ता खर्च बढ़ाने और बाजार में मांग पैदा करने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के मिलने वाले भत्ते पर टैक्स छूट का ऐलान किया था और कहा था कि वे इस पैसे को खर्च करें. केंद्र सरकार का मानना है कि इससे मांग बढ़ेगी और इकनॉमी का पहिया रफ्तार पकड़ेगा. गैर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह छूट 36 हजार रुपये के एलटीए (दोनों ओर का किराया मिला कर) पर लागू होगी.

दो कैटेगरी में मिलता है एलटीए 

दरअसल, केंद्र और दूसरी राज्य सरकारें हर चार साल में अपने कर्मचारियों को दो कैटेगरी में एलटीए देती है. इन स्कीमों के तहत कर्मचारी परिवार समेत पूरे देश में घूम सकता है. कर्मचारियों को चार साल के अंदर दो बार उनके गृह राज्य की यात्रा के लिए एलटीए दिया जाता है. लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से कर्मचारियों को एलटीए के बदले कैश वाउचर देने का फैसला लिया गया है. कर्मचारी इस कैश वाउचर का इस्तेमाल 31 मार्च 2021 तक कर पाएंगे.

आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजे, रिटेल और जियो के मुनाफे पर रहेगी नजर

बढ़ सकती है एयर इंडिया के लिये बोली लगाने की समयसीमा, कर्ज मामले में लचीला रुख अपना सकती है सरकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोजर फेडरर से छीना अरबपति का टैग, शेयर बाजार से कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?
रोजर फेडरर से छीना अरबपति का टैग, शेयर बाजार से कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget