एक्सप्लोरर

Prestige Estates Fundraise: 5 हजार करोड़ जुटाएगी प्रेस्टीज एस्टेट्स, बोर्ड ने दी फंड जुटाने की मंजूरी

Prestige Estates Fundraise: रियल्टी फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स के बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के प्रस्ताव को अपना अप्रूवल दे दिया है...

Prestige Estates Fundraise: रियल्टी फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा फंड जुटाने की तैयारी कर रही है . कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. शुक्रवार 21 जून को बोर्ड की मीटिंग का आयोजन हुआ था. कंपनी द्वारा शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी यह फंड शेयर या अन्य सिक्योरिटीज के जरिए जुटाने वाली है. कंपनी इस फंड को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए जुटाने की तैयारी में है.

शेयरों में आई गिरावट

कंपनी द्वारा फंड जुटाने की खबर के बाद से ही इसके शेयरों पर इसका असर दिख रहा है. शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1990.70 रुपये पर बंद हुए. वहीं बोर्ड की मीटिंग से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को कंपनी के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे. 20 जून को 2,050.95 रुपये पर बंद हुए थे. पिछले 11 महीने में कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो यह 294 फीसदी का तगड़ा रिटर्न देने में सफल रहे हैं. 20 जून को कंपनी के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे, लेकिन शुक्रवार को लगातार बिकवाली के कारण शेयरों में गिरावट देखने को मिली.

5,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी कंपनी

रियल्टी फर्म प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. कंपनी सब्सिडियरी प्रेस्टीज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मोनेटाइज करने की कोशिश करेगी. कंपनी फंड जुटाने के लिए शेयरधारकों के साथ-साथ रेगुलेटरी अथॉरिटी से अप्रूवल लेगी. इसके बाद कंपनी प्राइमरी या सेकेंडरी या दोनों तरह के शेयर को जारी करने की प्लानिंग कर रही है. इसके लिए बोर्ड के भीतर एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो इस फंड जुटाने के काम पर अपनी नजर बनाकर रखेगी.

हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर है नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स अपने हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो को 2 गुना तक बढ़ाने की कोशिश कर रही है. इस रियल एस्टेट कंपनी के पास फिलहाल देशभर में 1,849 हॉस्पिटैलिटी एसेट्स हैं. कंपनी लगातार अपने  हॉस्पिटैलिटी एसेट्स का मूल्यांकन कर उसे बढ़ाने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

Hinduja Family: नौकरों के साथ बुरा बर्ताव पड़ा भारी, हिंदुजा फैमिली के इन लोगों को जाना होगा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget