एक्सप्लोरर

Loan Scheme: 10 लाख रुपये तक का लोन बेहद आसानी से दे देगी सरकार, बस जान लीजिए इस शानदार स्कीम को

Pradhan Mantri MUDRA Yojana: इस योजना के जरिये आप कोई भी बिजनेस शुरू कर सकते है. साथ ही आपको 10 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाता है. जानिए क्या है प्लान..

Pradhan Mantri MUDRA Yojana: अगर आप किसी बिजनेस (Business) को शुरू करना चाहता है, और आपके पास पैसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो रही है. तो आपको अपने बिजनेस स्टार्टअप (Startup) को रोकने की जरूरत नहीं है. ऐसे में जो लोग किसी बिजनेस को शुरू करने के बारे में प्लान बना रहे है. उनके लिए ये खबर काम की साबित हो सकती है. केंद्र सरकार की और से आपके बिज़नेस को शुरू करने के लिए कई योजनाएं चला रही है. जिसकी मदद से आप बिज़नेस शुरू कर सकते है. हम इस खबर में आपको अपने नए बिजनेस के लिए सरकार से किसी तरह से मदद मिल सकती है. इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. जानिए कैसे..

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) की तरफ से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana) चलाई जा रही है. इस योजना के तहत आपको कोई भी बिजनेस शुरू करने के लिए आसानी से लोन मिल जाता है. मुद्रा योजना में आपको प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट तैयार करनी होगी. जिसके आधार पर बिजनेस की कुल लागत का 80 फीसदी तक लोन बैंक से आसानी से लिया जा सकता है. वो भी आसान किस्‍तों में मिलता है. इसमें आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाता है. 

लागत का 25 फीसदी खुद करें निवेश 

इस योजना में आपको बिजनेस शुरू करने की कुल लागत का 25 फीसदी पैसा खुद अपनी जेब से लगाना होगा. अगर बिजनेस में आपका कुल खर्च 16 लाख रुपया आ रहा है. तो इसमें आपको 4 लाख रुपये निवेश करने होंगे. बाकी का सारा खर्च सरकार मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले बिज़नेस लोन के रूप में मिलेगा. 

क्या है कैपिटल लोन 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की मदद से देश में हज़ारो की संख्या में बिज़नेस स्टार्टअप शुरू हुए है. इस योजना में आपको टर्म कैपिटल लोन (Term Capital Loan) और वर्किंग कैपिटल (Working Capital Loan) दोनों की तरह के लोन की सुविधा मिलती है. इस योजना में आपको टर्म लोन 7.50 लाख रुपया, जबकि वर्किंग कैपिटल लोन 4.16 लाख रुपया के करीब आसानी से मिलता है. इस रकम का इतेमाल मशीन लगाने, रॉ मैटेरियल, कर्मचारी की सैलरी, सामान के ट्रांसपोर्ट, बिजली बिल, टैक्स के खर्च के रूप में किया जा सकता है. 

ऐसे मिलेगा मुद्रा लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको किसी भी बैंक में बिज़नेस प्लान बनाकर अप्लाई करना होगा. इसके लिए आपको बैंक में एक फॉर्म भरकर देना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, आपकी एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए, जैसी पूरी डिटेल्स देनी होगी. इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस नहीं देनी होगी, साथ ही बैंको को लोन का अमाउंट 5 साल में वापस करना होगा. 

यहां मिलेगी पूरी जानकारी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुद्रा योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी. यानि मोदी सरकार की इस शानदार स्‍कीम को 8 साल से ज्‍यादा का समय हो चुका है. मई 2014 से मई 2022 तक 8 साल में इस योजना के तहत 35 करोड़ लोन बांटे गए थे, जिसकी कुल वर्थ 8 लाख करोड़ थी. इन 35 करोड़ लोन लेने वालों में 23 करोड़ महिलाएं भी शामिल है. इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट (https://www.mudra.org.in) पर जाकर ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Meta Layoffs: क्या Meta एक बार फिर करने जा रहा बड़ी छंटनी? कंपनी ने दी हजारों कर्मचारियों को खराब रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget