एक्सप्लोरर

PPF Calculator: पीपीएफ में केवल 1,000 रुपये हर महीने निवेश कर बना सकते हैं 18 लाख रुपये का फंड, जानें कैसे

Public Provident Fund Update: PPF में निवेश पर सरकार गारंटी देती है. पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं जो कि मासिक या सालाना आधार पर किया जा सकता है. 

PPF Return : पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेहद सुरक्षित और आकर्षक निवेश योजनाओं में से एक है.  पीपीएफ ( Public Provident Fund) में निवेश इसलिए भी सुरक्षित है क्योंकि शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से इसका कोई लेना देना नहीं है. इसमें निवेश पर टैक्स बेनेफिट्स ( Tax Benefits) मिलता है. इतना ही नहीं निवेश पर मिलने वाले ब्याज की रकम और मेच्योरिटी अमाउंट पर भी कोई टैक्स नहीं चुकाना होता है.  आप पीपीएफ जमा पर धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं. इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट भी टैक्स-फ्री है. PPF में निवेश पर सरकार गारंटी देती है. पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं जो कि मासिक या सालाना आधार पर किया जा सकता है. 

जानिए कितना कर सकते हैं निवेश
पीपीएफ में 500 रुपये ले लेकर 1.5 लाख रुपये तक आप सलाना निवेश कर सकते हैं. मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है. जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए केंद्र सरकार ने पीपीएफ के ब्याज में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 8.1 फीसदी पर बरकरार रखा है. वैसे भी पीपीएफ पर मिलने वाला 7.1 फीसदी ब्याज कई बैंकों के एफडी रेट से ज्यादा है. पीपीएफ अकाउंट में निवेशक 15 वर्षों तक लगातार निवेश कर सकते हैं. और अगर निवेशक को पैसे की आवश्यकता नहीं है तो वो पांच पांच साल के ब्लॉक अवधि के आधार पर अपने  पीपीएफ अकाउंट को एक्सटेंड भी कर सकता है. इसके लिए पीपीएफ अकाउंट सबमिशन फॉर्म भरना होगा. 

कैसे बना सकते हैं 1,000 रुपये निवेश कर 18 लाख रुपये 
अगर आप अपने पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 1,000 रुपये निवेश करते हैं जो कि साल में 12,000 रुपये बनता है. अगर आप 25 वर्ष के आयु के हैं और 60 साल के आयु तक यानि अगले 35 वर्षों तक पीपीएफ अकाउंट में हर महीने 1,000 रुपये निवेश करते हैं तो पीपीएफ के मैच्योरिटी पर यानि जब आप 60 वर्ष के आयु में रिटायर कर रहे होंगे आपको कुल18.14 लाख रुपये मिलेंगे. ये रकम पूरी तरह टैक्स फ्री होगा. आपकी ने इतने वर्षों में केवल 4.20 लाख रुपये निवेश किया लेकिन आपको 14 लाख रुपये ब्याज के रुप में मिलेंगे. 

ब्याज दर बढ़ने के हैं आसार
इस तिमाही मे भले ही सरकार ने पीपीएफ और अन्य छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. लेकिन ये माना जा रहा है कि अगस्त महीने में आरबीआई द्वारा पेश किए जाने मॉनिटरी पॉलिसी में रेपो रेट फिर से बढ़ सकती हैं. ऐसे में सरकार पर छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाने का दवाब बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax Return For FY 2021-22: जानें कैसैे भरें इनकम टैक्स रिटर्न, क्या है आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख?

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए जरुरी खबर, इस तारीख को बैंक खाते में आयेंगे 12वीं किस्त के पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव! जानें आपके शहर में आज कितना है भाव
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget