एक्सप्लोरर

Public Provident Fund: पीपीएफ के निवेशकों के साथ नाइंसाफी क्यों? क्या नए साल में सरकार देगी गुड न्यूज!

PPF Calculator: आरबीआई ने भी माना कि फॉर्मूला के आधार पर दिए जाने वाले रेट्स से पीपीएफ पर 41 बेसिस प्वाइंट यानि 0.41 फीसदी कम ब्याज दिया जा रहा है.

Public Provident Fund: क्या 31 दिसंबर 2024 को सरकार पब्लिक प्राविडेंट फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को सौगात देगी! क्या पीपीएफ के निवेशकों के साथ हो रही नाइंसाफी को सरकार करेगी खत्म! पब्लिक प्राविडेंट फंड के ब्याज दरों में पिछली बार अक्टूबर 2018 में बढ़ोतरी की गई थी. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पब्लिक प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया था. लेकिन उसके बाद से पीपीएफ पर ब्याज दरें कभी नहीं बढ़ी. यानी 6 साल से ज्यादा समय से पीपीएफ के ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. 

सुकन्या समृद्ध पर ज्यादा, पीपीएफ पर कम मिल रहा ब्याज!  

मई 2022 के बाद से जब आरबीआई के रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की तो बैंकों ने भी डिपॉजिट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई. इसके बाद सरकार ने छोटी हचत योजनाओं, सुकन्या समृद्धि स्कीम, किसान विकास पत्र, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, और पोस्ट ऑफिस की दूसरी सेविंग स्कीमों पर भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी. लेकिन पब्लिक प्राविडेंट फंड के ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया गया जिसपर फिलहाल 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. जबकि सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. 

2018 के बाद नहीं बढ़ी पीपीएफ पर ब्याज 

पब्लिक प्राविडेंट फंड पर पिछली बार अक्टूबर 2018 में ब्याज दरें बढ़ाई गई थी और इसे 8 फीसदी कर दिया गया. लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 से इसे घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया. जब छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 50 से 140 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती कर दी गई थी. पिछले दो वर्षों में छोटी बचत स्कीमों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है लेकिन पब्लिक प्रॉविडेंट फंड को इससे अलग रखा गया और इसके ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई.  

फॉर्मूला रेट्स से कम मिल रहा ब्याज 

आरबीआई ने भी माना कि फॉर्मूला के आधार पर दिए जाने वाले रेट्स से पीपीएफ पर 41 बेसिस प्वाइंट यानि 0.41 फीसदी कम ब्याज दिया जा रहा है. आरबीआई की पूर्व डिप्टी गवर्नर श्यामला गोपीनाथ की अगुवाई वाले पैनल ने सरकार को सिक्योरिटीज पर दिए जाने वाले यील्ड के आधार पर छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें देने की सिफारिश की थी. 

क्या नए साल में मिलेगी सौगात!

सवाल उठता है कि पीपीएफ के निवशकों और सुकन्या समृद्धि योजना के निवेशकों के बीच ये भेदभाव क्यों? क्या 31 दिसंबर 2024 को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों के समीक्षा करने के दौरान कया सरकार पीपीएफ निवेशकों को सौगात देगी? 

ये भी पढ़ें 

Small Saving Schemes: क्या नए साल में PPF-सुकन्या समृद्धि, दूसरी छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों को मिलेगी सौगात! 31 दिसंबर को होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget