एक्सप्लोरर

Power Tarriff Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब महंगी बिजली का करेंट, पावर टैरिफ बढ़ाने के लिए यहां कैबिनेट की मंजूरी

Power Tariff Hike: बिजली की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी 1 जुलाई से लागू होगी, जिसके बाद बिजली की दर 35.50 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी. यह फैसला वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हुआ है.

Power Tarriff Hike: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आर्थिक हालात मुश्किल तो बने हुए हैं ही, यहां लगातार वस्तुओं और सर्विसेज की कीमतों और दरों में इजाफा होता जा रहा है. हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद अब पाकिस्तान में बिजली महंगी होने के आसार नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान की फेडरल कैबिनेट ने बेसिक पावर टैरिफ में 5.72 पाकिस्तानी रुपये प्रति यूनिट की अच्छी-खासी बढ़ोतरी करने पर मंजूरी दे दी है. 1 जुलाई से इसके लागू होने के बाद पड़ोसी मुल्क में इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ बढ़कर 35.50 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगा.

बेसिक पावर टैरिफ में होगा इजाफा

ARY न्यूज ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान की फेडरल कैबिनेट ने बेसिक पावर टैरिफ यानी बिजली की दरों में 5.72 पाकिस्तानी रुपये प्रति यूनिट के इजाफे को मंजूरी दे दी है. इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में इस फैसले को नेशनल इलेक्ट्रोनिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी (NEPRA) के पास जल्द भेजा जाएगा और पूरे मुल्क में यूनिफॉर्म टैरिफ लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इस कदम के जरिए पाक सरकार का कंज्यूमर तनाव के बावजूद वित्तीय घाटे को कवर करने के लिए आईएमएफ बेलआउट का समर्थन करने का लक्ष्य है. नेशनल इलेक्ट्रोनिक पावर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान के पावर सेक्टर को 403 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ है.

1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी नई इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ दरें

NEPRA के पास बिजली का टैरिफ बढ़ाने को लेकर एप्लीकेशन रजिस्टर की जाएगी और ये फैसला वित्त वर्ष 2024-25 के लिए किया जाएगा. 1 जुलाई 2024 से इसे लागू माना जाएगा जिसके बाद बेसिक पावर टैरिफ 29.78 रुपये से बढ़कर 35.50 पाकिस्तानी रुपये हो जाएगा.

पाकिस्तान में पहले ही महंगे हो चुके पेट्रोल-डीजल

पाकिस्तान में 1 जुलाई को पेट्रोल के दाम 7.45 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं जिसके बाद वहां पेट्रोल 265.61 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. इसके अलावा डीजल के रेट में 9.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत 277.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

ये भी पढ़ें

मुकेश अंबानी पहुंचे 10 जनपथ, सोनिया गांधी को बेटे की शादी का न्यौता देने के लिए आए-सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget