एक्सप्लोरर

FD Scheme: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी स्कीम में से कहां मिल रहा ज्यादा ब्याज दर, जानें यहां

FD Scheme: अगर आप स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी स्कीम या पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में किसी एक में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको इन सभी के ब्याज दरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Post Office TD vs Small Finance Bank FD Scheme: पिछले कुछ महीनों में रिजर्व बैंक की रेपो रेट (RBI Repo Rate) में लगातार बढ़ोतरी की है. इसका असर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme) पर सबसे ज्यादा दिख रहा है.कई बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में लगातार इजाफा किया है. इसमें कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों के नाम भी शामिल हैं. यह बैंक न सिर्फ बड़े बैंकों बल्कि पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम से भी ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप पोस्ट ऑफिस और स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी स्कीम में किसी एक में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको सभी के ब्याज दर और सेफ्टी आदि के डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम पर मिल रहा कितना ब्याज

पोस्ट ऑफिस एक सेफ निवेश का विकल्प हमेशा से रहा है क्योंकि इसमें इन्वेस्ट किए गए पैसों पर सरकार अपनी गारंटी देती है. अगर आप भी पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम यानी पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो इसमें 5 साल सामान्य ग्राहकों और सीनियर सिटीजन दोनों को ही 5 साल की अवधि पर 7.00 फीसदी का ब्याज दर मिल रहा है.

कितना मिल रहा है ब्‍याज?

यूनिटी स्मॉल सेविंग बैंक

यूनिटी स्मॉल सेविंग बैंक (Unity Small Finance Bank) बैंक अपने सामान्य नागरिकों को 1001 दिन की एफडी पर 9.00 फीसदी का ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक द्वारा 9.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है जो पोस्ट ऑफिस की 7 फीसदी दर से कहीं ज्यादा है.

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) अपने सामान्य नागरिकों को 2 से 3 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 8.10 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 8.80 फीसदी ब्याज दर 2 से 3 साल की एफडी पर मिल रहा है.

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) अपने सामान्य नागरिकों को 8.51 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.76 फीसदी ब्याज दर 999 दिन की एफडी पर ऑफर कर रहा है.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) अपने सामान्य नागरिकों को 560 दिन की एफडी पर अपने सामान्य नागरिकों को 8.00 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

पोस्ट ऑफिस TD vs स्मॉल फाइनेंस बैंक FD स्कीम कौन है बेहतर

अगर आप केवल ब्याज दर के लिहाज से देख रहे हैं तो आपके लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश करना ज्यादा लाभकारी है. मगर स्मॉल फाइनेंस बैंक में केवल 5 लाख रुपये तक की राशि पर आपको इंश्योरेंस का लाभ मिलता है. ऐसे में अगर आप बड़ी राशि एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम ज्यादा बेहतर है. 

ये भी पढ़ें-

Axis Bank ने खरीदा सिटी बैंक का रिटेल कारोबार, कस्टमर्स के लिए बदल जाएंगे ये नियम  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget