एक्सप्लोरर

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, थोड़े निवेश में मिलेगा 50 लाख तक का सम एश्योर्ड

Postal Life Insurance: हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन स्कीम के बारे में बताने वाले है जिसमें पैसे निवेश करने पर आपको बहुत अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं. इसका नाम है पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस.

Post Office Scheme Postal Life Insurance: आज भी देश का एक बड़ा वर्ग पोस्ट ऑफिस की स्कीम (Post Office Scheme) पर बहुत भरोसा करता है. पोस्ट ऑफिस कई स्कीम है जो हर हर आयु वर्ग के लिए बनी. भारतीय डाक (Indian Post Office) समय-समय पर लोगों के लिए अलग-अलग तरह की कई फायदेमंद स्कीम लेकर आता रहता है जिसमें निवेश करने से आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होते रहते हैं. इसके साथ ही इसमें पैसा लगाने पर जोखिम लगभग ना के बराबर होता है क्योंकि यह सभी सरकारी स्कीम रहती हैं. अगर आप भी बिना जोखिम के सेफ निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम (Post Office Scheme) में पैसा लगा सकते हैं.

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहतरीन स्कीम के बारे में बताने वाले है जिसमें पैसे निवेश करने पर आपको बहुत अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं. इस स्कीम का नाम है पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (Postal Life Insurance) यानी डाक जीवन बीमा है. इस स्कीम के जरिए निवेशक 50 लाख तक की कवरेज समेत अन्य कई लाभ प्राप्त कर सकता है.

पोस्ट ऑफिस जीवन बीमा के तहत आपको दो कैटरी में पैसे निवेश करने के ऑप्शन मिलते हैं. इसके नाम हैं PLI और RPLI. PLI के तहत आपको 6 पॉलिसी के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें एक है होल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी. इस पॉलिसी में निवेश करने पर आपको कम से कम 2 लाख और ज्यादा से ज्यादा 50 लाख रुपये तक का सम एश्योर्ड (PLI Sum Assured) का कवर मिलता है. इसके साथ ही व्यक्ति को 80 साल तक एश्योर्ड अमाउंट (Sum Assured Amount) मिलने की सुविधा है. अगर इससे पहले बीमा धारक की मौत होने पर पैसे नॉमिनी को मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: PMO Complaint: प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी शिकायत भेजे ऑनलाइन, यह है इसकी पूरी प्रक्रिया

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के फायदे-

  • पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस को आप कम से कम 4 साल के लिए ले सकते हैं. इसके बाद आपको पैसे मिल जाएंगे.
  • इस पॉलिसी के साथ आपको एश्योर्ड अमाउंट की सुविधा मिलती है. बीमाधारक के न रहने पर पैसे परिवार या नॉमिनी (Nominee) को दे दिए जाएंगे.
  • अगर आप पॉलिसी 3 साल बंद करना चाहते हैं तो आपको पॉलिसी सरेंडर करने की सुविधा मिलती है.
  • इस पॉलिसी को पहले केवल सरकारी और सेमी-गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए था. बाद में रूल्स में संशोधन करके इसे डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजमेंट कंसल्टेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, वकील, बैंकरों व कर्मचारियों आदि के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Railway Rules: ट्रेन की टिकट कैंसिल करने पर कैसे मिलेगा रिफंड, ये है इसका पूरा प्रोसेस

पॉलिसी को इस तरह लें
PLI होल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए बीमाधारक की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 55 साल होनी चाहिए. इस पॉलिसी को लेने के लिए आप पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट https://pli.indiapost.gov.in पर जाएं. इसके बाद इस पॉलिसी को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं. यहां आपको प्रीमियम का भुगतान, रसीद प्राप्ति और इनकम टैक्स सर्टिफिकेट आदि सभी डिजिटल फॉर्मेट सारी चीजें मिल जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget