एक्सप्लोरर

PNB Market Cap: एक साल के शिखर पर पहुंचा पीएनबी का शेयर, 1 लाख करोड़ के एमकैप क्लब में हुई एंट्री

PNB Share Price Rise: शेयर बाजार में जारी ऐतिहासिक रैली में कई शेयरों ने अपना नया शिखर बनाया है. इस रैली से पीएनबी के शेयरों को भी खूब फायदा हुआ है...

शेयर बाजार में पिछले कई सप्ताह से जबरदस्त रैली देखी जा रही है. इस शानदार रैली में लगातार कई पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं और उनकी जगह नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं. कई शेयरों ने बीते सप्ताहों की रैली में नया शिखर बनाया है. इससे सरकारी बैंक पीएनबी के शेयरों को भी खूब फायदा हुआ है और शेयर बाजार में इस सरकारी बैंक ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

इस स्तर पर पहुंचा शेयर का भाव

बीते सप्ताह के अंतिम दिन 15 दिसंबर शुक्रवार को पीएनबी के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखी गई. शुक्रवार को यह शेयर 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 91.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान पीएनबी का शेयर एक समय 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 92 रुपये के स्तर तक पहुंचा, जो इसका 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर है.

इस उपलब्धि वाला तीसरा सरकारी बैंक

इसके साथ ही पीएनबी का मार्केट कैप बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया. पीएनबी तीसरा सरकारी बैंक बन गया है, जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है. इससे पहले सिर्फ दो सरकारी बैंकों एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह उपलब्धि हासिल की है. एसबीआई 5.79 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ सबसे बड़ा सरकारी बैंक और दूसरा सबसे बड़ा भारतीय बैंक है. बैंक ऑफ बड़ौदा का मौजूदा मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपये है.

मल्टीबैगर क्लब की दहलीज पर शेयर

पीएनबी के शेयरों में पिछले कुछ महीने के दौरान जबरदस्त तेजी देखी गई है, जिससे यह मल्टीबैगर बनने के करीब पहुंच गया है. पिछले सप्ताह पीएनबी का शेयर साढ़े चार फीसदी मजबूत हुआ, जबकि पिछले एक महीने में करीब 17 फीसदी की तेजी आई है. बीते छह महीने में पीएनबी का भाव 75 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. किसी तय अवधि में अगर कोई शेयर कम से कम डबल हो जाए यानी 100 फीसदी उछल जाए, तो उसे मल्टीबैगर कहा जाता है.

शुद्ध मुनाफे में 327 फीसदी उछाल

पीएनबी का फाइनेंशियल रिजल्ट सितंबर तिमाही में काफी अच्छा रहा है. तिमाही के दौरान पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 327 फीसदी उछलकर 1,756 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. साल भर पहले की समान तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2022 के दौरान पीएनबी का शुद्ध मुनाफा 411.27 करोड़ रुपये रहा था. बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है. तिमाही के दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए रेशियो साल भर पहले के 10.48 फीसदी से कम होकर 6.96 फीसदी पर आ गया है.

ये भी पढ़ें: 2047 में भी गरीब रहेगा भारत? पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को इस बात की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget