एक्सप्लोरर

पीएनबी घोटाला अब दो अरब डॉलर का हुआः इलाहाबाद बैंक की सीईओ-एमडी से पूछताछ हुई

(पीएनबी) घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने आज इलाहाबाद बैंक की सीईओ और मैनेजिंग एडिटर ऊषा अनंतसुब्रमण्यन से पूछताछ की.

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने स्टॉक एक्सचेंजों में देर रात दाखिल एक दस्तावेज में कहा कि घोटाला अब बढ़कर 20 करोड़ 42 लाख अमेरिकी डॉलर का हो गया है. नीरव और मेहुल की ओर से बैंक में की गई कथित धोखाधड़ी का आंकड़ा बढ़कर अब दो अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है.

(पीएनबी) घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने आज इलाहाबाद बैंक की सीईओ और मैनेजिंग एडिटर ऊषा अनंतसुब्रमण्यन से पूछताछ की. इस घोटाले में अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी कथित तौर पर शामिल हैं.

ऊषा हाल में भारतीय बैंक संगठन (आईबीए) की प्रमुख नियुक्त की गई हैं. वह पीएनबी में वरिष्ठ पद पर काम कर चुकी हैं, जहां नीरव और मेहुल को 2011 से ही धोखाधड़ी भरी गारंटियां मिल रही थीं. वह 14 अगस्त 2015 से लेकर अगले करीब 20 महीनों तक पीएनबी की एमडी सह सीईओ रहीं. छह मई 2017 को वह इलाहाबाद बैंक में नियुक्त की गईं. उन्होंने जुलाई 2011 से नवंबर 2013 तक बैंक की कार्यकारी निदेशक का पदभार भी संभाला था.

सीबीआई ने कहा कि ऊषा को आरोपी मानकर पूछताछ नहीं की जा रही है, लेकिन एजेंसी यह स्पष्टीकरण चाहती है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे लेन-देन बैंक की निगरानी प्रणाली से कैसे बच निकलते थे और क्या ऑडिट रिपोर्टों में इन लेन-देन पर कोई सवाल उठाया गया था. पीएनबी के पांच वैधानिक ऑडिटरों से भी एजेंसी ने इस बाबत पूछताछ की है.

सीबीआई को शक है कि ऑडिट रिपोर्टों में इन लेनदेन के बारे में बताया जा रहा था लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अनदेखी की. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह महज एक संदेह है जिसका सत्यापन सबूतों के आधार पर किया जाएगा.

सीबीआई अधिकारियों ने आज कहा कि नीरव और मेहुल की ओर से बैंक में की गई कथित धोखाधड़ी का आंकड़ा बढ़कर अब करीब दो अरब डॉलर तक पहुंच गया है. यह बात तब सामने आई जब सीबीआई और पीएनबी को मेहुल की गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े 1251 करोड़ रुपए के नए एलओयू और साख-पत्र (एलसी) मिले. पीएनबी ने पहले कहा था कि 11,394 करोड़ रुपए (1.77 अरब अमेरिकी डॉलर) की धोखाधड़ी हुई है.

मेहुल की कंपनियों के बही खातों की जांच में भी यह बात सामने आई कि आईसीआईसीआई की अगुवाई वाले 34 बैंकों के एक समूह से 5280 करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज लिए गए.

अधिकारियों ने बताया कि कर्ज की रकम और गीतांजलि ग्रुप की ओर से इस्तेमाल किए गए धन की कड़ी का ब्योरा हासिल करने के लिए सीबीआई ने एक अन्य जानेमाने बैंकर एन एस कन्नन (आईसीआईसीआई बैंक) से भी पूछताछ की. वहीं एक बयान में आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि उसे नीरव मोदी ग्रुप ऑफ कंपनीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget