एक्सप्लोरर

अब मिलेगा सस्ता घर, PNB हाउसिंग फाइनेंस ने बनाया खास प्लान, जानें क्या है तैयारी?

PNB Housing Finance: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस दूसरे एवं तीसरे दर्जे के शहरों में उच्च-प्रतिफल वाले सस्ते घरों के कारोबार पर विशेष ध्यान दे रही है और इस साल मार्च तक 25 नई शाखाएं खोलने की तैयारी में है.

PNB Housing Finance: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस दूसरे एवं तीसरे दर्जे के शहरों में उच्च-प्रतिफल वाले सस्ते घरों के कारोबार पर विशेष ध्यान दे रही है और इस साल मार्च तक 25 नई शाखाएं खोलने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी ने किफायती आवासीय कारोबार ‘उन्नति’ को मौजूदा के नौ फीसदी से बढ़ाकर 12-14 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य भी रखा है. उसने दिसंबर तिमाही में 13 उन्नति केंद्र खोले हैं.

आवासीय कारोबार को देगी गति
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2020-21 में सस्ते आवासीय कारोबार को गति देने के लिए एक बदलावकारी ‘परियोजना इग्नाइट’ शुरू की थी. इसके जरिये अपनी प्रमुख क्षमताओं को बढ़ाने और स्वरोजगार एवं वेतनभोगी तबकों के बीच आवासीय कर्ज को रफ्तार देने का लक्ष्य रखा गया था. उन्नति कारोबार में दोनों ही तबकों के लिए 35 लाख रुपये तक के होम लोन की पेशकश की जाती है.

जानें क्या बोले कंपनी के CEO?
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) हरदयाल प्रसाद ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद कहा कि कंपनी दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में उच्च-प्रतिफल वाले सस्ते आवास कारोबार ‘उन्नति’ को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है. प्रसाद ने कहा, ‘‘हम तीसरी तिमाही में 13 उन्नति केंद्र खोल चुके हैं और मार्च, 2022 तक ऐसे 25 नए केंद्र और खोले जाएंगे. इनकी मदद से हमारी मौजूदगी बढ़ेगी और इस कारोबार श्रेणी में मजबूती भी आएगी.’’

3089 करोड़ की संपत्तियों का होगा प्रबंधन
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस दिसंबर, 2021 के अंत में उन्नति कारोबार के तहत 3,089 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर रही थी. प्रसाद ने कहा कि कुल वास्तविक कारोबार का करीब नौ प्रतिशत उन्नति के जरिये संचालित हो रहा है. कंपनी के कारोबार प्रमुख (खुदरा) पंकज जैन ने कहा, ‘‘हमने अपनी मौजूदगी वाले क्षेत्रों में 50 शाखाओं को चिह्नित किया है. इससे हमारी पहुंच बढ़ने में मदद मिलेगी.’’

188 करोड़ रहा शुद्ध लाभ
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 188 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 19 फीसदी कम है.

यह भी पढ़ें:
Budget 2022: 1955 तक सिर्फ अंग्रजी में पेश होता था बजट, यहां जानिए बजट से जुड़ी कुछ खास बातें...

Budget 2022: क्या होता है Economic Survey और क्यों बजट से एक दिन पहले किया जाता है पेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम
PNB की तरह धीरे-धीरे आपके खाते से तो नहीं उड़ रहे पैसे, फ्रॉड पर तुरंत उठाए ये कदम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget