एक्सप्लोरर

PNB E-Credit Card के बारे में जाना आपने? फिजिकल कार्ड कैरी करने से छुटकारा समेत और भी कई फैसिलिटी हैं यहां

PNB E-Credit Card के बारे में जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसके जरिए फिजिकल कार्ड कैरी करने से छुटकारा समेत और भी कई फैसिलिटी मिल रही हैं. तो पढ़ें यहां और उठाएं फायदा.

PNB E-Credit Card: आजकल डिजिटल पेमेंट्स (Digital Payments) के नए-नए तरीके देखने को मिलते रहते हैं और कल ही हमने आपको पेटीएम (Paytm) के टैप टू पे (Tap to Pay) फीचर के बारे में बताया था जिसके तहत बिना फिजिकल कार्ड को यूज किए आप डिजिटल मोड से पेमेंट कर सकते हैं. इसी तरह की सेवा पीएनबी (PNB) भी कुछ समय पहले लॉन्च कर चुका है जिसके बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं. 

फिजिकल कार्ड कैरी करने से मिला छुटकारा
देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नैशनल बैंक ने पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड (PNB e-Credit Card) कुछ समय पहले बाजार में उतारा था जो इसके फिजिकल क्रेडिट कार्ड का डिजिटल रेप्लिका होता है. पीएनबी कस्टमर्स इस पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बिलकुल फिजिकल क्रेडिट कार्ड की तरह कर सकते हैं लेकिन उन्हें फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं है. 

कल पीएनबी ने ट्वीट करके दी जानकारी
कल ही पीएनबी ने एक बार फिर अपने पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी है. किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या मर्चेंट वेबसाइट पर जाकर आप इस ई-क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग कर सकते हैं, अपनी पंसद के कपड़े, जूते, मोबाइल या कोई भी प्रोडक्ट आसानी से खरीद सकते हैं और इसके लिए उन्हें फिजिकल कार्ड की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

पीएनबी जिनी मोबाइल एप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं सुविधा
पीएनबी कस्टमर्स पीएनबी जिनी मोबाइल एप (PNB Genie Mobile app) में जाकर पहले ई-क्रेडिट कार्ड फैसिलिटी (e-Credit Card facility) पर क्लिक करें. 
इस पर क्लिक करके वो अपने पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड की डीटेल हासिल कर सकते हैं और एप में आसानी से देख सकते हैं. 

इस ऐप के जरिए पीएनबी कस्टमर्स अपने ई-क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सारी फैसिलिटी, ऑफर्स की जानकारी ले सकते हैं. 

क्या है प्रोसेस-यहां जानें

  • पीएनबी कस्टमर्स को नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपने PNB जिनी ऐप को अपडेट करना होगा.
  • पीएनबी कस्टमर्स गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से इस PNB जिनी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.
  • PNB जिनी ऐप अपने ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू इस्तेमाल के लिए कार्ड एक्टिवेशन की सुविधा मुहैया कराती है.
  • इससे एटीएम, ई-कॉमर्स, पीओएस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट सेट की जा सकती है.
  • इसका पासवर्ड या पिन भी इसी PNB जिनी ऐप के जरिए रीसैट किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

सरकार ने खुद दी जानकारी, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में देरी से हो रहा करीब ₹4.5 लाख करोड़ का नुकसान, जानें घाटे की बड़ी वजहें

मेडिकल इमरजेंसी के समय एक घंटे में ही मिलेंगे 1 लाख रुपये जो आपके ही हैं, जानें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget