एक्सप्लोरर

Nomination Facility: पीएनबी ग्राहक ध्यान दें! अपने अकाउंट में जरूर कराएं नॉमिनेशन, मिलेगा ये बड़ा फायदा

Account Nomination: आपको बता दें कि आरबीआई के द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती तो ऐसी स्थिति में उसके खाते से पैसे निकालने का अधिकार नॉमिनी को होता है.

PNB Deposit Account Nomination: देश का दूसरा सबसे बड़े बैंक यानी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) अपने ग्राहकों को समय-समय पर जरूरी जानकारी देता रहता है. हाल ही में बैंक ने बताया कि कस्टमर्स के सेविंग अकाउंट (Saving Account), लॉकर (Locker Facility), फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Account) आदि सभी तरह की स्कीम के लिए नॉमिनेशन करना बहुत जरूरी है, बिना नॉमिनेशन के अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाने की स्थिति में परिवार वालों को अकाउंट में जमा पैसों को निकालने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

गौरतलब है कि पीएनबी अपने ग्राहकों को हर तरह के डिपॉजिट अकाउंट, लॉकर फैसिलिटी आदि कई तरह की सुविधा पर नॉमिनेशन की सुविधा देता है. तो चलिए हम आपको अकाउंट में नॉमिनेशन से मिलने वाले फायदे और नॉमिनेशन की प्रक्रिया (Nomination Process)  के बारे में बताते हैं.

PNB ने ट्वीट कर दी जानकारी -
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. बैंक ने बताया है कि नॉमिनेशन के जरिए आप आसानी से क्लेम सेटलमेंट कर सकते हैं. अगर आपने अभी तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो जल्द से जल्द इसे निपटा दें.

पीएनबी में नॉमिनेशन से जुड़ी जरूरी जानकारी

1. पीएनबी अपने ग्राहकों को हर तरह के डिपॉजिट अकाउंट पर नॉमिनेशन की सुविधा देता है.
2. आप किसी एक व्यक्ति को ही नॉमिनी बना सकते हैं.
3. टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) की अवधि खत्म होने के बाद भी नॉमिनेशन चालू रहता है.
4. आप नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर लें.
5. इसके बाद आप इस फॉर्म को फिल (Nomination Form) करके बैंक में जमा कर दें. आपके खाते का नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा.

नॉमिनी खाते से पैसे कब निकाल सकता है

आपको बता दें कि आरबीआई के द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती तो ऐसी स्थिति में उसके खाते से पैसे निकालने का अधिकार नॉमिनी को होता है. अगर किसी खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है तो ऐसी स्थिति में खाताधारक के सभी उत्तराधिकारी को Succession Certificate जमा करके ही खाते से पैसे निकाला जा सकता है. ऐसे में बिना नॉमिनेशन के पैसे निकालने की प्रक्रिया लंबी और जटिल हो जाती है.

ये भी पढ़ें-

Post Office Schemes: रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की है तलाश, बैंक FD की बजाय इन पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में करें निवेश

Flight Offer: Go First एयरलाइन्स अपने कस्टमर्स को दे रहा यह शानदार ऑफर! घरेलू फ्लाइट्स पर मिल रही यह खास सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget