एक्सप्लोरर

Post Office Schemes: रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की है तलाश, बैंक FD की बजाय इन पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में करें निवेश

Investment Tips: पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स जैसे सीनियर सिटीजन स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना आदि कई तरह की योजनाएं हैं जो ग्राहकों को बैंक एफडी से कहीं ज्यादा रिटर्न देती है.

Post Office Schemes Gives More Return: पिछले कुछ समय में केंद्रीय बैंक (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट में दो बार बढ़ोतरी का फैसला किया है. इसके बाद से ही लगातार सभी बैंकों ने अपने एफडी (Fixed Deposit Scheme) और सेविंग बैंक अकाउंट (Saving Bank Account) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. देश के बड़े बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), HDFC बैंक, एक्सिस बैंक (Axis Bank) , आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) आदि कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस ब्याज दर में बढ़ोतरी के बाद भी पोस्ट ऑफिस स्कीम्स के मुकाबले ग्राहकों को बैंक से उतना रिटर्न नहीं मिल रहा है.

पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स जैसे सीनियर सिटीजन स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना आदि कई तरह की योजनाएं हैं जो ग्राहकों को बैंक एफडी से कहीं ज्यादा रिटर्न देती है. बैंक में आमतौर पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक की ब्याज दर एफडी पर ऑफर कर रहे हैं. वहीं सीनियर सिटीजन स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीमों में कहीं ज्यादा रिटर्न मिलता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स पर निवेश करने पर आपको कितना रिटर्न मिलता है-

1. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) यानी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग स्कीम है. इसमें निवेश करने पर आपको बैंक एफडी से कहीं ज्यादा रिटर्न मिलता है. इस योजना के तहत ग्राहकों को 7.4% का रिटर्न मिलता है. 60 वर्ष से अधिक के नागरिक और 55 साल के ऊपर के नागरिक जिन्होंने VRS लिया है वह इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आपको 5 साल के लिए 15 लाख रुपये तक का अधिकतम निवेश कर सकते हैं. वहीं मिनिमम 1,000 रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स छूट का लाभ मिलता है.

2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (PPF)
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम (Public Provident Fund) एक लॉग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है जिसमें आप 15 सालों तक के लिए निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में आप सालाना 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करने पर निवेशकों को 7.1% का रिटर्न मिलता है और इसके साथ ही इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट भी मिलती है. यह रिटर्न किसी भी बैंक एफडी रिटर्न से कहीं ज्यादा है.

3. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana)
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए लंबी अवधि के लिए निवेश करने वाली एक शानदार स्कीम हैं. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बैंक एफडी से कहीं ज्यादा रिटर्न मिल सकता हैं. अगर आप बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए पैसे निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना एक शानदार ऑप्शन है. इस स्कीम में आप साला 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम पर आपको 7.6% का रिटर्न सालाना के आधार पर मिलता है. 

ये भी पढ़ें-

Railway Update: आज रेलवे ने किया कुल 169 ट्रेनों को कैंसिल, स्टेशन निकलने से पहले जरूर चेक कर लें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Rupee Vs Dollar: रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर आया, शुरुआती कारोबार में 78.87 ₹ प्रति डॉलर तक गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Booking: नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
नोएडा और नवी मुंबई की सीधी फ्लाइट बंद, इस एयरलाइन का बड़ा फैसला, बुकिंग से पहले सावधान
Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget