एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग पर कसेगी लगामः शेल कंपनियों पर कार्रवाई के लिए बना टास्क फोर्स

नई दिल्लीः आज प्रधानमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक राजस्व सचिव की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है. ये शेल कंपनियों को खत्म किए जाने को लेकर होने वाली कार्रवाई की निगरानी करेगी. शेल कंपनियां वो होती हैं जो अकसर कागजों पर चलती हैं और पैसे का फिजिकल लेनदेन नहीं करती पर मनी लॉन्ड्रिंग का आसान जरिया होती हैं. माना जा रहा है कि अब सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग को खत्म करने के लिए ही ऐसे सख्त कदम उठा रही है.

क्या हैं शेल कंपनियां? शेल कंपनियां का वजूद केवल कागजों पर ही होता है और ये किसी तरह से कोई आधिकारिक कारोबार नहीं करती हैं और इन कंपनियों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता है. कंपनियां न्यूनतम पेड अप कैपिटल के साथ काम करती है. इनका डिविडेंड इनकम जीरो होता है. साथ ही टर्नओवर और ऑपरेटिंग इनकम भी बहुत कम होती है. शेल कंपनियों के बारे में कहा जाता है कि काले धन को सफेद करने के लिए बड़े पैमाने पर इन कागजी कंपनियों का इस्तेमाल किया जाता है.

इस बार बजट में भी वित्त मंत्री ने जिक्र किया था कि भारत में 15 लाख रजिस्टर्ड कंपनियां है और इनमें से सिर्फ 6 लाख कंपनियां ही रिटर्न फाइल करती . इस आंकड़े से ये भी साबित हो सकता है कि ये कागजी कंपनियां हैं जिनका मकसद टैक्स चोरी और पैसे का हेरफेर करना हो सकता है.

शेल कंपनियों की जांच में सामने आई बड़ी जानकारी

ऐसी कंपनियों की जांच में सामने आया है कि ये नॉमिनल पेड अप कैपिटल के बाद हाई रिजर्व और सरप्लस रखती हैं. ये अनलिस्टेड कंपनियों के तौर पर इंवेस्टमेंट, हाई कैश इन हैंड होने के बावजूद डिवि़डेंड पे आउट नहीं करतीं. नॉमिनल खर्च, नॉमिनल स्टॉक इन ट्रेड, मिनिमम फिक्स्ड असेट्स भी इन कंपनियों की खासियत होती है. इन कंपनियों के पास हाई शेयर प्रीमियम के नाम पर ऊंचा रिजर्व है पर ये इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करती हैं.

नवंबर से दिसंबर के दौरान 1238 करोड़ रुपये कैश इस तरह की शेल कंपनियों में जमा किए गए हैं जिसका साफ मतलब निकल सकता है कि नोटबंदी के बाद काले धन को खपाने के लिए इस तरह की कंपनियों का इस्तेमाल किया गया होगा. सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने 49 शेल कंपनियों कंपनियां चलाने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले ऑपरेटर्स पर चीटिंग का आपराधिक मामला दर्ज कराया है. वहीं एसएफआईओ ने ये भी जानकारी दी है कि 54 प्रोफेशनल्स की मदद से 559 बेनिफिशियरीज ने 3900 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग या कालेधन की हेराफेरी की है.

एसएफआईओ ने ये जानकारी एसआईटी, आयकर विभाग, ईडी, सेबी और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्डेट अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के साथ भी शेयर की है. आईसीएआई ने इन कागजी कंपनियों के जरिए ब्लैकमनी इधर से उधर करने वालों की खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इसके अलावा 49 शेल कंपनियों को बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है ऐसी खबरें आई हैं.

क्यों लिया सरकार ने ये कदम?

केंद्र सरकार के इस कदम से माना जा सकता है कि सरकार कालेधन के साथ साथ मनी लॉन्ड्ररिंग पर भी पूरी तरह लगाम कसने की तैयारी में है. इस टास्क फोर्स के जरिए सरकार आने वाले समय में शेल कंपनियों के जरिए पैसे का हेरफेर करने वाली कंपनियों के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का रास्ता साफ करेगी. मोदी सरकार ने नोटबंदी के बाद ब्लैक मनी को निकालने और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के मकसद से ऐसी कंपनियों पर भी सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget