एक्सप्लोरर

खुलासा: RBI ने घोटाले में फंसे PMC Bank को 2014 से नहीं भेजा था कोई नोटिस

एक RTI आवेदन के जवाब में केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसे इस संबंध में सितंबर, 2019 में की गई एक शिकायत से जानकारी मिली थी.

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक को 4300 करोड़ रुपये के PMC बैंक घोटाले और इसके रियल्‍टी सेक्‍टर की कंपनी HDIL के दिवालिया होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक RTI आवेदन के जवाब में केंद्रीय बैंक ने बताया कि उसे इस संबंध में सितंबर, 2019 में की गई एक शिकायत से जानकारी मिली थी. RBI ने CNN-News18 के RTI आवेदन पर दिए गए जवाब में स्‍वीकारा है कि उसकी ओर से पंजाब एंड महाराष्‍ट्र को-ऑपरेटिव बैंक को 2014 से कोई नोटिस या चेतावनी जारी नहीं की गई थी.

RBI रिकॉर्ड मैनेजमेंट पॉलिसी के तहत साल 2014 से पहले के सभी रिकॉर्ड नष्‍ट कर चुका है्. जानकारी के लिए बता दें कि CNN-News18 ने RTIआवेदन के जरिये घोटाले में फंसे बैंक की जांच रिपोर्ट के साथ ही जुर्माना और नोटिस की प्रतियां मांगी थीं. जिसके बाद RBI ने बताया कि 31 मार्च 2019 को खत्‍म हुए वित्‍त वर्ष की जांच रिपोर्ट अभी तैयार हो रही है.

इतना ही नहीं केंद्रीय बैंक से 2015 से 2018 के बीच PMC बैंक को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट के बारे में भी पूछा गया था. इस पर केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2014 से पीएमसी बैंक को न तो कोई नोटिस जारी किया गया है और न ही कोई चेतावनी दी गई है. केंद्रीय बैंक ने 2014 से 2018 के बीच घोटाले की जांच कर रहे अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया.

बैंक के मुताबिक RTI Act की धारा-8(1)(g) के तहत जांच अधिकारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनके बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती है. साथ ही अप्रैल 2014 से पहले की जानकारी उपलब्‍ध नहीं है. आरबीआई ने कहा कि इस अवधि से पहले का रिकॉर्ड पॉलिसी के तहत नष्‍ट किया जा चुका है.

RBI ने शिकायत मिलने के बाद, शुरू हुई जांच में Financial Irregularities पाए जाने के बाद 23 सितंबर, 2019 को बहु-राज्‍यीय को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगा दिए थे. इस जांच में सामने आया कि पाया गया कि HDIL ने सैकड़ों संदिग्‍ध खातों के जरिये काफी कर्ज लिए थे. जिसके बाद RBI ने PMC बैंक के बोर्ड को बर्खास्‍त कर दिया था.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहे हैं. PMC बैंक और HDIL के कई बड़े अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget