एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: खत्म हुआ इंतजार, कल पीएम मोदी किसानों को देंगे 14वीं किस्त की सौगात, जानें जगह और समय

PM Kisan Samman Nidhi: कल देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी होने वाली है. जानें कहां से और कितने बजे से ये कार्यक्रम होगा और किसानों के खाते में रकम आएगी.

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 जुलाई 2023 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को जारी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर 27 जुलाई को राजस्थान और 28 जुलाई को गुजरात में रहेंगे. कल राजस्थान के सीकर में पीएम मोदी देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में करीब 17,000 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए पहुंचाएंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस बात की जानकारी दे दी है कि राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी करेंगे.

किसानों का इंतजार कल होगा खत्म

पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए कल बड़ा दिन है. 27 जुलाई 2023 को इस स्कीम के जरिए 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये की 14वीं किस्त पहुंच जाएगी. इसके अलावा पीएम मोदी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों को देश को समर्पित करेंगे. 

प्रधानमंत्री का क्या है कार्यक्रम

कल 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11.15 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. इसके बाद गुजरात के राजकोट पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुआयना करेंगे. इसके बाद शाम 4.15 बजे राजकोट में रेस कोर्स ग्राउंड में कई विकास कार्यों का उद्धाटन करेंगे. 28 जुलाई को पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में सुबह 10.30 बजे सेमीकॉन इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे.

कल 27 जुलाई को किन कार्यक्रमों में पीएम लेंगे हिस्सा

पीएम किसान सम्मान निधि जारी करने और पीएम किसान समृद्धि केंद देश को समर्पित करने के अलावा प्रधानमंत्री ओएनडीसी पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों के आने का एलान करेंगे. 

प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड को लॉन्च करेंगे, यूरिया गोल्ड एक नए तरह का यूरिया है जो सत्फर से ढका होता है. इसके जरिए जमीन में हो रही सल्फर की कमी को पूरा करने की कोशिश की जाएगी. ये इनोवेटिव फर्टिलाइजर नीम कोटेड यूरिया से ज्यादा सस्ता है और ज्यादा असरदार भी है. ये फर्टिलाइजर की खपत को कम करेगा और फसल की क्वालिटी को बेहतर बनाएगा. 

राजस्थान से जारी होगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त

राजस्थान में आने वाले नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं और माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के आवंटन के लिए इसे चुना गया है. राजस्थान में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री पांच नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे जिनमें चित्तौड़गढ़. धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्री गंगानगर के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़े

ITR Filing Last Date 2023: क्या बैंक खातों और डिपॉजिट पर TDS काट रहा है बैंक? ITR भरने से पहले जानें आपके अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget