एक्सप्लोरर

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में लांच करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने किया ट्रेन का निरीक्षण

Amrit Bharat Express Launch: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया. उन्होंने आम आदमी की इस ट्रेन की खूबियों के बारे में जानकारी भी दी.

Amrit Bharat Express Launch: भारतीय रेलवे को नया रंग-रूप और रफ्तार देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 30 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन के पहले एक साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश को समर्पित करेंगे. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwani Vaishnaw) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत ट्रेन रैक का निरीक्षण किया. अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की गई आधुनिक और उन्नत तकनीक की सराहना की. उन्होंने बताया कि अमृत भारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक (Push Pull Technology) पर आधारित है. नए भारत की यह ट्रेन बनकर तैयार हो चुकी है. पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी के अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक और दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी. पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

वंदे भारत की तरह पुश-पुल टेक्नोलॉजी से लैस 

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल टेक्नोलॉजी है. इसमें एक इंजन आगे खींचता है और दूसरा पीछे से धक्का देता है. इसलिए ट्रेन जल्दी स्पीड पकड़ लेती है. इससे रूट पर आने वाले मोड़, ब्रिज और स्टेशन में काफी समय बचता है. इस ट्रेन में आपको झटके कम महसूस होंगे और गाड़ी स्टेबल रहेगी. ट्रेन के टॉयलेट की डिजाईन के चलते पानी भी कम इस्तेमाल होता है. यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से फर्राटा भरेगी. इनका किराया सामान्य ट्रेनों से लगभग 10 फीसदी ही ज्यादा होगा. 

मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत बनी अमृत भारत एक्सप्रेस 

उन्होंने बताया कि वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस में दुनिया की दो सबसे खास टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. मेक इन इंडिया प्रोग्राम (Make in India) के तहत दोनों ही टेक्नोलॉजी भारत में बनी हैं. रेल मंत्री ने बताया कि पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नॉन एयर कंडीशनर हैं. इनमें पैसेंजर्स के लिए लगेज वाली बर्थ में भी कुशन लगा है. हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट्स और एक खास रैंप डिजाइन की गई है, जिसकी मदद से व्हीलचेयर को आसानी से कोच में प्रवेश करवाया जा सकता है. 

नॉन एसी अमृत भारत एक्सप्रेस में होंगे 22 कोच

अमृत भारत में सभी सुविधाएं वंदे भारत ट्रेन वाली ही होंगी. इस ट्रेन में 8 जनरल सेकंड क्लास कोच, 12 सेकंड क्लास 3-टियर स्लीपर कोच और 2 गॉर्ड कंपार्टमेंट समेत कुल 22 कोच होंगे. इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, आधुनिक शौचालय, सेंसर वाले वाटर टैप और अनाउंसमेंट सिस्टम भी होगा. इस ट्रेन में कुल 1800 यात्री सफर कर सकेंगे. अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है.

वैष्णो देवी समेत 5 नई वंदे भारत ट्रेनें भी होंगी शुरू

पीएम मोदी 30 दिंसबर को 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही 5 वंदे भारत ट्रेनों को भी देश को समर्पित करेंगे. इनमें में अयोध्या-आनंद विहार, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, अमृतसर-नई दिल्ली, जालना-मुंबई और कोयंबटूर-बेंगलुरू वंदे भारत शामिल हैं.

सितंबर में एक साथ लांच हुई थीं 9 वंदे भारत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 सितंबर) को 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक साथ हरी झंडी दिखाई थी. ये ट्रेनें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लिए लांच की गई थीं.

ये भी पढ़ें 

IPO This Week: इस हफ्ते आ रहे 6 आईपीओ, 10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, साल खत्म होने से पहले कमाई का एक और मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget