एक्सप्लोरर

IPO This Week: इस हफ्ते आ रहे 6 आईपीओ, 10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, साल खत्म होने से पहले कमाई का एक और मौका

IPO This Week: इस हफ्ते बाजार में 10 आईपीओ की लिस्टिंग होगी. साथ ही 6 नए आईपीओ निवेशकों के लिए खुलेंगे. गुजरते साल का आखिरी हफ्ता बाजार के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है.

IPO This Week: इस साल अगर आप अभी तक किसी भी आईपीओ में पैसा नहीं लगा पाए या फिर पैसा लगाने के बाद भी अलॉटमेंट हासिल नहीं कर पाए तो निराश होने की बात नहीं है. इस हफ्ते 6 और कंपनियों के आईपीओ बाजार में उतरने वाले हैं. मंगलवार से इन आईपीओ पर दाव लगाने का मौका इनवेस्टर्स को मिलेगा. इसलिए तैयार हो जाइए इस साल आईपीओ में निवेश के आखिरी मौके के लिए. इसके अलावा 10 आईपीओ बाजार में लिस्ट होने वाले हैं. इनके चलते बाजार में उथलपुथल मची रहेगी. आइए इन 6 आईपीओ के बारे में आपको बताते हैं. तेज रफ्तार इकोनॉमी के रथ पर सवार होकर इस साल आए 80 फीसदी आईपीओ ने लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों की झोली भरी है. इन आईपीओ से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है. 

15 करोड़ रुपये का एआईके पाइप्स का आईपीओ

एआईके पाइप्स (AIK Pipes and Polymers) का आईपीओ 26 दिसंबर निवेशकों के लिए खुलेगा. इस पर आप 28 दिसंबर तक पैसा लगा पाएंगे. एआईके पाइप्स आईपीओ के जरिए 15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. कंपनी ने प्राइस बैंड 82 रुपये प्रति शेयर तय किया है. निवेशकों को इसके 1600 शेयर एक साथ खरीदने होंगे. इसके लिए आपको कम से कम 131200 रुपये का निवेश करना पड़ेगा.

अकांक्षा पॉवर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर का 27 करोड़ का आईपीओ 

यह आईपीओ (Akanksha Power and Infrastructure) 27 से 29 दिसंबर तक खुला रहेगा. कंपनी आईपीओ के जरिए 27.49 करोड़ रुपये इकट्ठे करना चाहती है. आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. एक लॉट में 2000 शेयर रखे गए हैं इसलिए निवेशकों को कम से कम 1,10,000 रुपये इसमें लगाने पड़ेंगे यह आईपीओ एनएसई के एसएमई पर लिस्ट होगा. 

9.57 करोड़ का एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज का आईपीओ 

इस आईपीओ (HRH Next Services) पर 27 से 29 दिसंबर तक पैसा लगाया जा सकता है. आईपीओ का प्राइस बैंड 36 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल इनवेस्टर्स को इस पर 1,08,000 रुपये लगाने पड़ेंगे. कंपनी आईपीओ के जरिए 9.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह 3 जनवरी को एनएसई के एसएमई पर लिस्ट होगा.

मनोज सेरामिक लिमिटेड जुटाना चाहती है 14.47 करोड़  

यह आईपीओ (Manoj Ceramic)14.47 करोड़ रुपये का है. इस पर इनवेस्टर्स 27 से 29 दिसंबर तक दाव लगा पाएंगे. आईपीओ का प्राइस बैंड 62 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी ने रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया है. एक रिटेल निवेशक को कम से कम 1,24,000 रुपये इस आईपीओ में इनवेस्ट करने पड़ेंगे.

श्री बालाजी वाल्व कंपोनेंट का आईपीओ 

यह 21.60 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 27 से 29 दिसंबर तक ओपन रहेगा. कंपनी (Shri Balaji Valve Components) ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 95 रुपये से 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. रिटेल इनवेस्टर्स को इस पर कम से कम 120000 रुपये लगाने पड़ेंगे. यह आईपीओ बीएसई के एसएमई पर लिस्ट होगा. 

केसी एनर्जी एंड इंफ्रा लिमिटेड भी उतार रही आईपीओ 

इस आईपीओ (Kay Cee Energy & Infra) का प्राइस बैंड 51 रुपये से 54 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है. कंपनी आईपीओ के जरिए 15.93 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी. रिटेल निवेशक को कम से कम 1,08,000 रुपये इसमें लगाने पड़ेंगे. बता दें, निवेशक आईपीओ पर 28 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान दाव लगा पाएंगे. 

ये 10 होंगे लिस्ट 

  • सहारा मेरिटाइम - 26 दिसंबर  
  • सूरज एस्टेट डेवलपर्स - 26 दिसंबर  
  • मोतीसंस ज्वेलर्स - 26 दिसंबर  
  • मुथूट माइक्रोफिन - 26 दिसंबर  
  • इलेक्ट्रो फोर्स - 26 दिसंबर  
  • क्रेडो ब्रांड्स - 27 दिसंबर 
  • आरबीजेड ज्वेलर्स - 27 दिसंबर 
  • हैप्पी फोर्जिंग्स - 27 दिसंबर 
  • शांति स्पिनटेक्स - 27 दिसंबर 
  • आजाद इंजीनियरिंग - 28 दिसंबर 

ये भी पढ़ें 

Unicorn Startup Incred: देश को मिला दूसरा यूनिकॉर्न स्टार्टअप, 500 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget