एक्सप्लोरर

PM Kisan Scheme: सालाना 6,000 रुपये का चाहते हैं फायदा तो सरकार की इस योजना के लिए करवाएं रजिस्‍ट्रेशन! जानें इसका स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के तहत हर साल केंद्र सरकार किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह मदद कुल 2,000-2,000 की तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है.

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: आज में देश में बड़ी संख्या में लोग अपनी रोजी रोटी के लिए एग्रीकल्चर पर निर्भर हैं. ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government)  किसानों को कई तरह की सुविधाएं दे रही है. उन्हीं में से एक योजना का नाम है पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) . यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक जो वह किसानों के लिए चलाती है. इस योजना के जरिए सरकार किसानों को हर साल आर्थिक मदद देती है.

गलत लोग इस योजना का लाभ न ले सकें और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए सरकार इसके रजिस्ट्रेशन (PM Kisan Scheme Registration) के नियमों में बदलाव करती रहती है. हाल ही में में सरकार ने इस योजना का लाभ उठाने वालों के लिए कुछ नियमों का बदलाव किया है. अगर आप भी पीएम किसान योजना में अपना नया रजिस्ट्रेशन करवा चाहते हैं तो इसके नियमों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है.

हर साल मिलती है 6,000 रुपये की आर्थिक मदद

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत हर साल केंद्र की मोदी सरकार किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. यह मदद कुल 2,000-2,000 की तीन किस्तों में ट्रांसफर किया जाता है. इस वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक सरकार ने दो किस्त ट्रांसफर कर दी है. हाल ही सरकार ने 17 अक्टूबर को योजना की 12 वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए हैं. इस योजना का लाभ सरकार गरीब और सीमांत किसानों को मिलता है.

पिछले कुछ वक्त में कई ऐसे खबरें आई हैं जब अपात्र किसान भी योजना का लाभ उठाते पाए गए हैं. ऐसे में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने योजना के लिए ई-केवाईसी और राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है. अगर आप पहली बार पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए राशन कार्ड की भी आवश्यकता पड़ेगी. आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन के तरीके के बारे में-

इस तरह नए किसान अप पीएम किसान पोर्टल पर कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन-

  • इसके लिए आप पीएम किसान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • आगे आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा.
  • इसके बाद New Farmers Registration के विकल्प पर क्लिक करके खुद को रजिस्टर करें.
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा.
  • फिर अपना कैप्चा कोड और राज्य को चुनें. इसके बाद आगे प्रोसिड करें.
  • इसके बाद आपको फॉर्म में पूरी पर्सनल डिटेल्स फिल करनी होगी.
  • इसके बाद अपने बैंक डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट नंबर आदि फिल करें.
  • इसके साथ ही राशन कार्ड के कॉपी को भी आपको बाकी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी के साथ यहां अपलोड करना होगा.
  • आगे अपने फॉर्म को सबमिट कर दें. इसके बाद आपकी पात्रता को चेक किया जाएगा.
  • अगर आप योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको हर साल 2,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलने लगेगी.   

ये भी पढ़ें- Health Insurance Tips: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के बाद नहीं होगा पछतावा, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget