एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: करोड़ों किसानों को दिवाली का तोहफा, मिला पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का पैसा

PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों को आज पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का आवंटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर किया.

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के करोड़ों किसानों को दिवाली और भाई-दूज का तोहफा दे दिया है. उन्होंने देश के 8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 15वीं किस्त का आवंटन कर दिया है. झारखंड के खूंटी में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए 2000 रुपये की रकम पहुंचाई. हर एक किसान के खाते में ये दो हजार रुपये की किसान सम्मान निधि डीबीटी के जरिए पहुंच गई है.

किसान सम्मान निधि स्कीम की कुल आवंटन राशि

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत के बाद से बेनेफिशयरीज किसानों को ट्रांसफर की गई कुल राशि 2.80 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ज्यादा होने की उम्मीद है. 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई केंद्र सरकार की योजना के तहत चार महीने में तीन समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपये डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) मोड के जरिए देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में डाली जाती है. देश भर में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.61 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है. यह वित्तीय मदद किसानों को उनकी खेती और दूसरी जरूरतों को पूरा करने में सहायता करती है. 

बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

बिरसा मुंडा जयंती पर पीएम मोदी ने यहां की जनजातीय और आदिवासी जनता के लिए 24,000 करोड़ रुपये की नई स्कीम को भी लॉन्च किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने खूंटी में कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टालों पर जाकर वहां के स्थानीय उत्पादों का जायजा लिया और लोकल फॉर वोकल की सरकार की नीति को सपोर्ट किया.

ट्राइबल प्राइड डे के रूप में मनाया जाता है 15 नवंबर का दिन

15 नवंबर का दिन 'जनजातीय गौरव दिवस' (ट्राइबल प्राइड डे) के रूप में मनाया जाता रहा है. आज के ही दिन 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये की राशि 8 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसानों के लिए पीएम मोदी ने जारी कर दी है. आज इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव उलिहातू, झारखंड में उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की. वहीं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज रांची, झारखंड में स्थित भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा भी किया. 

कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री भी थे मौजूद

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे. उनके साथ कई और मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें

ASK Automotive IPO Listing: आस्क ऑटोमोटिव की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत, BSE पर 8 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget