एक्सप्लोरर

Internship Scheme: इंटर्नशिप स्कीम में आए 90 हजार से ज्यादा अवसर, युवाओं के लिए खुल रहे बड़ी कंपनियों के दरवाजे 

Jobs in India: मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के अनुसार, इंटर्नशिप पोर्टल पर अब तक 193 कंपनियों ने अवसर उपलब्ध कराए हैं. ये जॉब देश के 737 जिलों में करीब 20 सेक्टर में दिए जाएंगे.

Jobs in India: युवाओं में कौशल विकास और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा बजट 2024 में पेश की गई 800 करोड़ रुपये की पीएम इंटर्नशिप स्कीम (PM Internship Scheme) को कंपनियों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला है. इंटर्नशिप स्कीम में अब तक 90,849 रोजगार के अवसर पैदा हो चुके हैं. इस स्कीम में लक्ष्य 1.25 लाख युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है. इस स्कीम को 21 से 24 साल के युवाओं के लिए लाया गया है. 

इंटर्नशिप स्कीम में 24 सेक्टर की कंपनियां हुईं शामिल

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (Ministry of Corporate Affairs) के अनुसार, इंटर्नशिप पोर्टल को 3 अक्टूबर को खोला गया था. सूत्रों के हवाले से बिजनेस स्टैंडर्ड ने दावा किया कि 193 कंपनियों ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए हैं. इस पोर्टल पर मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), आयशर मोटर (Eicher Motor), एलएंडटी (Larsen & Toubro), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) जैसी बड़ी कंपनियां अवसर उपलब्ध करा रही हैं. इंटर्नशिप स्कीम में लगभग 24 सेक्टर की कंपनियां शामिल हो चुकी हैं. इनमें ऑयल, गैस, एनर्जी, ट्रेवल, हॉस्पिटेलिटी, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.

करीब 20 सेक्टर के 737 जिलों में मिलेंगे जॉब 

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत ऑपरेशंस, मैनेजमेंट, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, मेंटेनेंस, सेल्स और मार्केटिंग जैसे करीब 20 क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं. जॉब के यह अवसर देश के 737 जिलों में फैले हुए हैं. केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार ने इस स्कीम के जरिए एक करोड़ युवाओं में कौशल विकास करने का प्लान बनाया है. युवाओं को एक साल के लिए देश की बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा, जहां ये असल कारोबारी दबाव का सामना करना सीखेंगे. 

इंटर्नशिप स्कीम में शामिल होने के लिए ये होगी योग्यता 

इस स्कीम का हिस्सा बनने के लिए आपको हाईस्कूल पास होना जरूरी है. साथ ही इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का सर्टिफिकेट, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या ग्रेजुएट डिग्री होना आवश्यक है. साथ ही नौकरी कर रहे लोग या रेगुलर डिग्री कर रहे लोग इसका हिस्सा नहीं बन पाएंगे. युवाओं को इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना पड़ेगा. इस स्कीम का हिस्सा बनने वालों को सरकार पीएम जीवन ज्योति बीमा (Jeevan Jyoti Bima) और पीएम सुरक्षा योजना (Surakha Yojana) के तहत कवर भी करेगी.

ये भी पढ़ें 

Mutual Fund: मोतीलाल ओसवाल ने पेश किया डिजिटल इंडिया फंड, जानिए इस एनएफओ के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget