एक्सप्लोरर

Mutual Fund: मोतीलाल ओसवाल ने पेश किया डिजिटल इंडिया फंड, जानिए इस एनएफओ के फायदे

Motilal Oswal Digital India Fund: यह एनएफओ 11 अक्टूबर से खुल गया है. इसका सब्सक्रिप्शन 25 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. इसके जरिए डिजिटल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया जाएगा. 

Motilal Oswal Digital India Fund: मोतीलाल ओसवाल एसेट म्यूचुअल फंड ने मार्केट में नया फंड (NFO) लॉन्च किया है. इसे मोतीलाल ओसवाल डिजिटल इंडिया फंड (Motilal Oswal Digital India Fund) का नाम दिया गया है. यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसमें टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, मीडिया, एंटरटेनमेंट और अन्य डिजिटल सेक्टरों में निवेश किया जाएगा. निवेशक इस एनएफओ के जरिए लॉन्ग टर्म में अपनी पूंजी बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते हैं. यह फंड 11 अक्टूबर से खुला है और इसका सब्सक्रिप्शन 25 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. 

डिजिटल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करेगा यह एनएफओ 

इस एनएफओ का मकसद डिजिटल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में निवेश करने का है. इसमें ऐसी कंपनियां शामिल की जाएंगी, जिनके भविष्य में तरक्की करने की संभावना है. इसमें इक्विटी और इक्विटी आधारित इस्ट्रूमेंट में निवेश किया जाएगा. इनमें सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, इंटरनेट और ईकॉमर्स कंपनियां भी शामिल रहेंगी. इसका बेंचमार्क बीएसई टेक टोटल रिटर्न इंडेक्स है. मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, भारत दुनिया के उन टॉप देशों में शामिल है, जहां डिजिटल वर्ल्ड का फैलाव तेजी से हुआ है. देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अगले साल तक एक अरब पहुंच जाएगी. इसके अलावा स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या भी 2010 के मुकाबले 30 गुना बढ़ चुकी है. देश में यूपीआई का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ रहा है. 

इंटरनेट के विस्तार से ईकॉमर्स और सोशल मीडिया में आया उछाल 

रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में भी 38 फीसदी लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. हर भारतीय करीब 6.45 घंटा ऑनलाइन रहता है. इसके चलते ईकॉमर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़ रहे हैं. इस उछाल ने फिनटेक, फूडटेक, इंश्योरटेक और डिजिटल लॉजिस्टिक कंपनियों का कारोबार बढ़ाया है. डिजिटल सेक्टर में करीब 900 अरब डॉलर के अवसर पैदा हुए हैं. मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ एवं एमडी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि देश की इंटरनेट इकोनॉमी का विस्तार होता जा रहा है. हम इस ओर ध्यान देकर एक अच्छा फंड तैयार करना चाहते हैं. 

रिस्क फैक्टर को कम रखने के लिए किए गए सभी उपाय 

कंपनी ने इसमें रिस्क फैक्टर को न्यूनतम करने के साधन भी इस्तेमाल किए हैं. कंपनी के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर निकेत शाह ने बताया कि हम डिजिटल सेक्टर में अमेरिका के बराबर पहुंच चुके हैं. देश में टेक इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं. आईटी सेक्टर भी आगे बढ़ रहा है. युवाओं में तकनीक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ रहा है. हम अपने एनएफओ के जरिए इस सेक्टर की तरक्की का हिस्सा बनना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

Meesho: जमकर की कमाई और अब दे दिया 9 दिन का ब्रेक, कर्मचारियों में खुशी की लहर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget