एक्सप्लोरर

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) भारत सरकार की एक पहल है, जिसके तहत युवाओं को देश की 500 बड़ी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा.

PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के दूसरे राउंड के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है. इसके तहत देश के 730 से अधिक जिलों में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा. मिनिस्ट्री ऑफ कार्पोरेट अफेयर्स ने एक प्रेस रिलीज इसकी जानकारी दी है.

इन उम्र के युवाओं को मिलेगा मौका

सरकार की इस स्कीम के तहत 21 से 24 साल के बीच उम्र के उन युवाओं को मौका दिया जाएगा, जो किसी फुल टाइम एकैडेमिक प्रोग्राम या नौकरी में नहीं है. इस स्कीम के जरिए युवाओं को अपना करियर शुरू करने का एक बढ़िया मौका मिलता है. इस स्कीम का ऐलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में किया था. इस स्कीम को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद बेरोजगार युवाओं के करियर को एक दिशा और उन्हें रोजगार का सही मौका देना है. सरकार की इस स्कीम का फायदा देश भर के 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिलेगा. इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए अनुमानित 800 करोड़ रुपये का खर्च बैठ रहा है. 

कैसे करें अप्लाई? 

स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले pminternship.mca.gov.in वेबसाइट पर जाएं और अपना एक प्रोफाइल बनाएं. इसके बाद अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें. इसके लिए आप 12 मार्च, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत उम्मीदवार तीन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

हर महीने मिलेंगे इतने पैसे

स्कीम के तहत 12 महीने के लिए इंटर्नशिप का मौका मिलेगा और इस दौरान हर महीने 5,000 रुपये भी मिलेंगे. इतना ही नहीं, इंटर्नशिप खत्म होने के बाद एकमुश्त 6,000 रुपये भी मिलेंगे. इंटर्नशिप 2 दिसंबर से शुरू होगी. 

इंटर्न को इंश्योरेंस कवरेज का भी फायदा

सरकार की इस स्कीम के तहत इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा. इसके अलावा, कंपनी की तरफ से अलग से दुर्घटना बीमा कवरेज भी दी जाएगी.  

ये भी पढ़ें:

Tesla का जिक्र आते ही धड़ाम से गिरा शेयर मार्केट, M&M के शेयरों में आई भारी गिरावट; आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या घट गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
क्या घट गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Real Estate में तगड़ा रिटर्न, इन 11 गैर-मेट्रो शहरों में घर खरीदना हुआ बेहद महंगा
Real Estate में तगड़ा रिटर्न, इन 11 गैर-मेट्रो शहरों में घर खरीदना हुआ बेहद महंगा
नीता अंबानी का शाही हार वायरल, बनने में लगे 3 साल, 14 कारीगरों ने मिलकर तराशा
नीता अंबानी का शाही हार वायरल, बनने में लगे 3 साल, 14 कारीगरों ने मिलकर तराशा
दुनिया के सबसे महंगे शहर में रहकर भी बंपर बचत, कैसे मालामाल बन गया भारतीय कपल
दुनिया के सबसे महंगे शहर में रहकर भी बंपर बचत, कैसे मालामाल बन गया भारतीय कपल

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
डूसू रिजल्ट: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
Embed widget