एक्सप्लोरर

Tesla का जिक्र आते ही धड़ाम से गिरा शेयर मार्केट, M&M के शेयरों में आई भारी गिरावट; आखिर क्यों?

Share Market: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी Mahindra And Mahindra के शेयर में आज 6 परसेंट की भारी गिरावट देखी गई. कंपनी के शेयर का भाव लुढ़ककर 2500 रुपये के करीब आ गया.

Share Market: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार लाल निशान पर बंद हुआ. आज कारोबार के अंत तक  सेंसेक्स 424 अंक टूटकर या  0.56 परसेंट की गिरावट के साथ 75,311 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 117 अंक फिसलकर या 0.51 परसेंट की कमजोरी के साथ 22,795 पर आ गया. इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिला. 

M&M के शेयर में आई भारी गिरावट

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra And Mahindra Ltd) के शेयर रहे. M&M के शेयर में आज 6 परसेंट तक की भारी गिरावट आई. इसका निफ्टी-50 पर दबाव बढ़ा. शुक्रवार को 2,815.20 रुपये के लेवल पर ओपन होने के बाद इसमें और गिरावट आई और यह 2653.25 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया. अब सवाल यह आता है कि M&M के शेयर में आई इस बड़ी गिरावट की वजह क्या है?

नई EV पॉलिसी को जिम्मेदार बता रहे एक्सपर्ट्स

मार्केट एक्सपर्ट्स इस गिरावट के पीछे नई EV पॉलिसी को जिम्मेदार बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि सरकार जल्द से जल्द इसका ऐलान कर सकती है. इसका मकसद इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली विदेशी कंपनियों को देश में निवेश के लिए लुभाना है.

इस पॉलिसी में देश में सालाना इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात (सालाना 8,000 कारें) पर रियायती कस्टम ड्यूटी (वर्तमान में 110 परसेंट के मुकाबले 15 परसेंट पर) का भी लाभ मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा, सरकार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ-साथ चार्जिंग स्टेशन पर इंवेस्टमेंट को भी छूट के दायरे में लाने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली विदेशी कंपनियों को तीन साल में  4,150 करोड़ रुपये निवेश के दायरे में चार्जिंग स्टेशन पर किए जाने वाले निवेश भी आ जाएंगे. 

नई EV पॉलिसी के पीछे यह है सरकार का मकसद

ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेस्ला जैसी कई विदेशी कंपनियां इम्पोर्ट ड्यूटी में लगातार कटौती की मांग कर रही है. अब नई EV पॉलिसी के साथ सरकार चाहती है कि ये कंपनियां देश में निवेश करें, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएं और शुल्क में छूट का भी लाभ उठाएं. अब अगर विदेशी कंपनियों के वाहनों को इम्पोर्ट ड्यूटी में छूट मिलेगी, तो इसका असर घरेलू ऑटो कंपनियों की बिक्री पर देखने को मिल सकता है.

शेयर मार्केट में गिरावट के लिए ये भी जिम्मेदार

बाजार में दबाव का बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली भी है. FIIs ने अब तक भारतीय शेयर बाजार से करीब 11.75 बिलियन डॉलर के शेयर बेच डाले हैं. इसके अलावा, टाटा मोटर्स जैसी कई ऑटो कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फार्मा, सेमीकंडक्टर और ऑटोमोबाइल पर 25 परसेंट या उससे ज्यादा टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से बाजार में अस्थिरता का माहौल है.  

ये भी पढ़ें:

चीन को बहुत बड़ा झटका देने जा रहे हैं एलन मस्क, ड्रैगन को होगा इतने अरब डॉलर का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East Tensions: ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम
ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
Gold-Silver Price: उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?
उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget