एक्सप्लोरर

जानिए- रिटायरमेंट के बाद यहां निवेश करके कमा सकते है काफी पैसा

भारतीय निवेशक आज भी लंबी अवधि फाइनेंशियल गोल यानि कि रिटायरमेंट के लिए भी फिक्स्ड प्रोड्क्ट्स में निवेश करते हैं. लेकिन लंबे अवधि वाले और टैक्स बचाने वाले प्रोड्क्ट्स, इक्विटी प्रोड्क्ट्स की तुलना में कम रिटर्न देते हैं.

नई दिल्ली: जो लोग अपनी आय को बचाकर रिटायरमेंट के लिए निवेश कर जिंदगी बेहतर बनाने की सोचते हैं उनके लिए ये खबर जानना बेहद जरूरी है. बुधवार की रात को कमर्चारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एलान किया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के लिए ब्याज दर 8.65 से 8.55 फीसदी कर दी है. जबकि वित्तीय वर्ष 2015-16 में यही ब्याज दर 8.8 फीसदी थी. प्रॉविडेंट फंड डिपॉजिट पर ब्याज का यह फैसला बुधवार को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड के ट्रस्टियों की बोर्ड मीटिंग में लिया गया है.

इस तरह की कटौती ईपीएफ की ब्याज दरों पर ही नहीं की गई बल्कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), एनएससी, पोस्ट ऑफिस सेविंग प्रोड्क्ट्स की ब्याज दरों में पिछले कुछ सालों में कमी आई हैं. पीपीएफ पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है. भारतीय निवेशक आज भी लंबी अवधि के फाइनेंशियल गोल यानि की रिटायरमेंट के लिए भी फिक्स्ड प्रोड्क्ट्स में निवेश करते हैं. लेकिन लंबे अवधि वाले और टैक्स बचाने वाले प्रोड्क्ट्स, इक्विटी प्रोड्क्ट्स की तुलना में कम रिटर्न देते हैं.

ओम्नीसाइंस कैपिटल के सीईओ और मुख्य निवेश रणनीतिकार विकास गुप्ता ने कहा कि रिटायरमेंट के लिए बचत करने वाले लोगों को इक्विटी प्रोड्क्ट्स में निवेश करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि सरकार भी नहीं चाहती कि लोग फिक्स्ड इनकम प्रोड्क्ट्स पर आश्रित ना रहें. इसलिए वह ब्याज दरों में कटौती करके इनकी ओर आकर्षण कम कर रही है. यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा.' जो लोग रिटायरमेंट होते- होते बचत करने की सोच रहे हैं उन्हें थोड़ा जोखिम लेना पड़ सकता है. हां, इक्विटी प्रोड्क्ट्स कम समय में जोखिम भरा होता है, लेकिन लंबे समय के लिए कारगार साबित होता है साथ ही ज्यादा रिटर्न मिलता है.

रिटायरमेंट पर बचत के बेहतरीन नुस्खे

  • आप एसआईपी से इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करिए. इसमें आपको ईसीएस का ऑप्शन चुनना चाहिए. इससे आपके बैंक खाते से म्यूचुअल फंड में पैसा एक तय समय पर अपने आप कटता रहेगा.
  • जब भी आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो, उसका 15-20 फीसदी हिस्सा बचाए. जिससे आपको पता भी नहीं चलेगा और यह पैसा लगातार जमा होता रहेगा.
  • आप सभी बच्चों की पढ़ाई के लिए रिटायरमेंट की बचत का इस्तेमाल मत करिए.
  • इक्विटी से आप लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी सालाना और डेट प्रॉडक्ट्स से 7 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं. इससे अधिक रिटर्न की उम्मीद करना मुनासिब नहीं होगा.
  • हर दो से तीन साल पर अपने रिटायरमेंट की समीक्षा करिए और जरूरत पड़ने पर उसे देखते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI यूजर्स को बड़ी राहत! 2000 रुपये तक पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
UPI यूजर्स को बड़ी राहत! 2000 रुपये तक पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
हर वक्त ऑन रखो कैमरा, WFH पर अरबपति बॉस का फरमान, भड़के कमर्चारी
हर वक्त ऑन रखो कैमरा, WFH पर अरबपति बॉस का फरमान, भड़के कमर्चारी
प्याज, अदरक और लहसुन महंगा, सस्ता क्या क्या हुआ? देखें लिस्ट
प्याज, अदरक और लहसुन महंगा, सस्ता क्या क्या हुआ? देखें लिस्ट
सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन
सुपरफास्ट होगी फेस्टिवल डिलीवरी, Amazon ने 118 शहरों में बनाए 150 नए स्टेशन

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget