एक्सप्लोरर

Piyush Goyal: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत में 25 फीसदी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बना रही एप्पल

भारत में फॉक्सकॉन अपने आईफोन कारखाने में दो साल के अंदर कर्मचारियों को चौगुना करने की योजना बना रहा है, जानिए उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में क्या कहा..

Apple Target Raising India Production : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal ,Union Minister of Commerce and Industry) ने iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) को लेकर बड़ा बयान दिया है. मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, Apple भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित B20 इंडिया की शुरुआती बैठक में कहा कि भारत में अनुकूल कारोबारी माहौल के चलते वैश्विक कंपनियों को यहां उनका आधार बनाने में मदद की जा रही है. कई कंपनियां देश में काम करने के लिए लाइन में हैं.

भारत में इतना होगा मैन्युफैक्चरिंग 

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि Apple कंपनी पहले से ही भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है. अभी Apple अपने कुल मैन्युफैक्चरिंग का 5-7 फीसदी भारत में करती है. उन्होंने कहा कि ‘अगर मैं गलत नहीं हूं, तो वे भारत में 25 फीसदी तक मैन्युफैक्चरिंग का लक्ष्य बना रहे हैं. उन्होंने अपने हालिया मॉडल भारत से पेश किए हैं. इन मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही हुई थी.’

भारत में कानून व्यवस्था दुरुस्त 

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी दुरुस्त है, सरकारी नीतियां और व्यापारिक मॉडल कंपनियों के लिए पारदर्शी बनाए गए हैं. गोयल ने कुछ विदेशी कंपनियों की सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि इससे भारत विदेशी निवेशकों के लिए एक उपयुक्त स्थान बनकर उभर रहा है. 

ये कंपनी कर रही मैन्युफैक्चरिंग 

भारत में कंपनी के लिए iPhone का मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन (Foxconn), विस्ट्रॉन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) जैसी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के जरिये किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह साल दुनियाभर के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. कई देशों में महंगाई बहुत ज्यादा है लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी भारत में कीमतें नियंत्रण में हैं.

औसत महंगाई दर भी गिरी 

मंत्री गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में औसत महंगाई दर 4.5 फीसदी होगी, जबकि पहले 10-12 फीसदी महंगाई दर आम हुआ करती थी. जिस समय विकसित अर्थव्यवस्थाएं जहां मंद पड़ गई हैं, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उठाए कदमों के कारण दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति कोरोना महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण उत्पन्न हुई है.

मंत्री अश्विनी ने क्या कहा था एप्पल पर 

इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Telecom and Information Technology Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा था कि Apple iPhone के मैन्युफैक्चरिंग की सबसे बड़ी इकाई कर्नाटक में बेंगलूरु के निकट होसुर में बनने वाली है, जिससे लगभग 60,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा. 

इस खबर में इनपुट्स एजेंसी से लिए गए हैं..

ये भी पढ़ें - Google Layoffs: गूगल की छंटनी की शिकार बनी 8 महीने की गर्भवती महिला, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Persistent-Nagarro Deal: यूरोप के बाजार पर भारतीय कंपनी का कब्जा! $2.9 बिलियन के इस AI मर्जर के मायने समझिए
यूरोप के बाजार पर भारतीय कंपनी का कब्जा! $2.9 बिलियन के इस AI मर्जर के मायने समझिए
हर महीने मिलेंगे 2.8 लाख रुपये, ब्रेकअप कराने का होगा काम; कंपनी ने निकाली अजीबोगरीब वैकेंसी
हर महीने मिलेंगे 2.8 लाख रुपये, ब्रेकअप कराने का होगा काम; कंपनी ने निकाली अजीबोगरीब वैकेंसी
Explained: 'भैया कोल्ड ड्रिंक नहीं, छाछ देना...', गर्मी में देसी बेवरेजेज की चौगुना मांग बढ़ी, 1.1 लाख करोड़ का मार्केट कैसे बदला?
'भैया कोल्ड ड्रिंक नहीं, छाछ...', 1.1 लाख करोड़ के मार्केट में देसी बेवरेजेज की मांग कैसे बढ़ी?
Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs
Jio से लेकर Zepto तक: 2026 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को मालामाल करने आ रहे ये बड़े IPOs

वीडियोज

Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
राबड़ी देवी ने फंसाया पेच! 10 सर्कुलर खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को क्यों लिखी चिट्ठी?
राबड़ी देवी ने फंसाया पेच! 10 सर्कुलर खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को क्यों लिखी चिट्ठी?
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
Pusa Basmati 1882: कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
Embed widget