एक्सप्लोरर

Google Layoffs: गूगल की छंटनी की शिकार बनी 8 महीने की गर्भवती महिला, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

गूगल ने अपने 12000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालना शुरू कर दिया है. इस छटनी में गूगल ने एक गर्भवती महिला कर्मचारी को भी निकाल दिया है, जानिए उस महिला ने अपनी आपबीती में क्या कहा....

Google Layoffs 2023 : दुनिया भर में आर्थिक मंदी का सामना बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां (Tech Companies) कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने कर्मचारियों की छंटनी करना एक मात्र रास्ता निकाला है. हाल ही में गूगल ने अपने 12000 कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया था, इसकी शुरुआत हो चुकी है. इससे निपटने के लिए गूगल अपने खर्चे कम करने में जुटी है. धीरे-धीरे कई हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाला जा रहा है, और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. वही दूसरी ओर एक ऐसे कर्मचारी को इस लिस्ट में शामिल कर लिया, जो एक महिला है. साथ ही उसके गर्भ में 34 हफ्तों का अजन्मा बच्चा पल रहा है. इस महिला ने अपना दुःख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (Linkedin) पर शेयर किया है. महिला की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जानिए उसने क्या कहा....

34 हफ्ते की गर्भवती को निकाला बाहर 

इस महिला का नाम कैथरीन वोंग (Katherine Wong) है. गूगल में प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर कैथरीन काम करती हैं. कैथरीन अभी 34 हफ्ते की गर्भवती हैं. यानि एक हफ्ते बाद बच्चे को जन्म देने जा रही हैं. इस महिला ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा है कि, बस 7 दिन का इंतजार है और फिर मैं अपने बच्चे को देख पाउंगी. अगले हफ्ते से मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं. सब कुछ अच्छा लग रहा है. मेरी टीम मेरा पूरा ख्याल रखती है. 

अचानक फोन पर मिला मैसेज

कैथरीन ने आगे लिखा है कि, इस हफ्ते मैं डॉक्यूमेंट हैंडओवर कर दूंगी, ताकि आराम से छुट्टी पर जा सकूं. सूकून से अपने बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर सकूं. सब ठीक चल रहा था. लेकिन अचानक फोन पर मैसेज का नोटिफिकेशन आया. मैसेज खोलकर देखा तो धड़कनें बढ़ गई, दिल बैठ गया. विश्वास नहीं हो रहा था, लेकिन सच था. मैं उन 12000 लोगों में शामिल थी, जिसे गूगल ने नौकरी से बाहर कर दिया था.

कुछ समझ नहीं आ रहा, अब क्या करूं

कैथरीन ने कहा कि, दिमाग में पहला ख्याल आया, आखिर मैं ही क्यों? आखिर मैं कैसे उन 12000 लोगों में शामिल हो गई, जबकि प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर मेरे परफॉर्मेंस को पॉजिटिव रिव्यू मिला था. मेरे काम से कंपनी खुश थी. मेरी टीम ग्रोथ कर रही थी. मैंने अब तक कई मुश्किल प्रोजेक्ट को पूरा किया, लेकिन ये सबसे कठिन है. इसकी टाइमिंग ही गलत है. कुछ समझ नहीं आ रहा है. अब क्या करूं.

कहां जाकर नौकरी की तलाश करूं

उन्होंने लिखा है कि मेरे नौकरी जाने की टाइमिंग इतनी खराब है कि क्या करूं. कैथरीन ने कहा, 34 हफ्ते की प्रेग्नेंट हूं. कहां जाऊं, किससे नौकरी के लिए बात करूं. मोबाइल फोन पर घंटी लगातार बज रही है. लोग व्हाट्सऐप कर रहे हैं. लोगों को मेरी चिंता है और मुझे अपने बच्चे की टेंशन है. अब ऐसे हालत में क्या करूं कुछ समझ नहीं पा रही. मैं नहीं चाहती कि इस मेरे भीतर उफन रहे इन नकारात्मक भावनाओं का असर मेरे बच्चे पर हो. 

गूगल में हुई छंटनी शुरू 

ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook), मेटा (Meta), अमेजन (Amazon)और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. इसके बाद अब गूगल (Google) ने कर्मचारियों की छंटनी करके इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. 

ये भी पढ़ें - Zomato Jobs: छंटनी के बीच इस कंपनी ने दी खुशखबरी, सीईओ ने कहा- 800 कर्मचारियों की होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget