एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या नए साल में सरकार बंद करने वाली है 2,000 रुपये के नोट? जानिए इस वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check of Currency Note: वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि साल 2023 की शुरुआत के साथ ही मार्केट में 1,000 रुपये के नोट वापस आ जाएंगे.

Fact Check of 2,000 Currency Note News: सोशल मीडिया (Social Media) आजकल जानकारी का बहुत अच्छा सोर्स बन चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे खबरें वायरल होती रहती है जो गलत होती हैं. ऐसे में किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले इसकी सही तरीके से जांच करना बहुत जरूरी है. आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सरकार 2023 में 1,000 रुपये के नोटों को मार्केट में दोबारा लाने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि पुराने 2,000 रुपये के नोटों को मार्केट में बंद किया जाएगा. अगर आपने भी यह वीडियो देखा है तो हम आपको इस वायरल वीडियो की सच्चाई (Viral Message Fact Check) बताने जा रहे हैं.

वायरल वीडियो में किया जा रहा यह दावा-
वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि साल 2023 की शुरुआत के साथ ही मार्केट में 1,000 रुपये के नोट वापस आ जाएंगे. इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि अब बैंक 2,000 रुपये के नोट वापस ले लेगा. इसके साथ ही बैंक कस्टमर्स को केवल 50,000 रुपये तक के नोट जमा करने की परमिशन मिलेगी. ऐसे में 10 दिनों के भीतर ही 2,000 रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे. ऐसे में आप अपने पास 2,000 रुपये के नोट ज्यादा न रखें.

PIB ने फैक्ट करके बताई वायरल मैसेज की सच्चाई-
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) ने इस वायरल दावे की सच्चाई पता करने के लिए फैक्ट चेक किया है. अपने फैक्ट चेक में पीआईबी ने बताया है कि वायरल हो रहे वीडियो में किए जा रहे दावे पूरी तरह से फर्जी है. सरकार ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है और जनवरी 2023 के बाद भी 2,000 रुपये के नोट वैलिड होंगे. इसके साथ ही सरकार 1,000 रुपये के नोट मार्केट में नहीं लॉन्च करने वाली है.

इस तरह के फर्जी मैसेज को न करें फॉर्वर्ड
आपको बता दें कि पीआईबी ने लोगों को आगाह किया है कि यह वीडियो पूरी तरीके से फर्जी है और इस तरह के वायरल दावे की सच्चाई पता किए बिना किसी को भी फॉरवर्ड न करें. इसके साथ ही अगर अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Gold Price Weekly Roundup: इस हफ्ते सोने की कीमत में दर्ज की गई बढ़ोतरी, चांदी की चमक हुई कम, देखें सर्राफा बाजार का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget