एक्सप्लोरर

Physics Wallah IPO: रिटेल निवेशक सब्सक्राइब करें या नहीं, जानें ब्रोकरेज की सलाह और प्राइस बैंड

फिजिक्सवाला के बहुप्रतीक्षित आईपीओ की शुरुआत हो गई है. 10 नवंबर को एंकर निवेशकों ने इसपर दांव लगाया है. वहीं, मंगलवार 11 नवंबर को रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ ओपन हो रहा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फिजिक्सवाला का आईपीओ खुला, एंकर निवेशकों ने ₹1,563 करोड़ लगाए।
  • रिटेल निवेशकों के लिए ₹103-109 मूल्य बैंड, 13 नवंबर तक खुला।
  • ₹3,100 करोड़ फ्रेश इक्विटी, ₹380 करोड़ ऑफर फॉर सेल से।
  • धनराशि का उपयोग ऑफलाइन सेंटर, इंफ्रास्ट्रक्चर, मार्केटिंग में होगा।

Physics Wallah IPO: फिजिक्सवाला के बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) की शुरुआत हो गई है. 10 नवंबर को एंकर निवेशकों ने इसपर दांव लगाया है. वहीं, मंगलवार 11 नवंबर को रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ ओपन हो रहा है.

कंपनी एंकर निवेशकों से लगभग 1,563 करोड़ रुपए जुटाने में सफल रही है. फिजिक्सवाला देश की जानी-मानी एड-टेक कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च हो रहा है. रिटेल निवेशकों के लिए आज से आईपीओ में दांव लगाने का मौका है. रिटेल निवेशकों के लिए 13 नवंबर तक आईपीओ ओपन रहेगा. 

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड?

PhysicsWallah ने अपने IPO का प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर तय किया है. कंपनी ने 137 शेयरों का लॉट बनाया है. जिसके कारण रिटेल निवेशकों को एकमुश्त 14933 रुपए खर्च करने होंगे. साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक शेयर पर 10 रुपए की छूट की घोषणा भी की है.

आईपीओ के माध्यम से कंपनी 3,100 करोड़ रुपए की फ्रेश इक्विटी शेयर लॉन्च कर रही है और 380 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे. फिजिक्सवाला के दोनों प्रमोटर्स  190 करोड़ रुपए के शेयर ऑफलोड कर रहे हैं. 

क्या है ब्रोकरेज की सलाह?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई सिक्योरिटीज के विशेषज्ञों ने इस इश्यू पर न्यूट्रल रेटिंग देते हुए कहा है कि, वे लिस्टिंग के बाद कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे. वहीं आनंद राठी के विश्लेषकों ने फिजिक्सवाला के इश्यू को सब्सक्राइब – लॉन्ग टर्म की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि,  कंपनी इश्यू पूरी तरह से वैल्यूड दिख रहा है. 

आईपीओ से जुटाए पैसों से होगा कंपनी का विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार, फिजिक्सवाला ने कहा है कि, आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी के विकास कार्य में खर्च होगा. इन पैसों से कंपनी ऑफलाइन और हाइब्रिड सेंटर्स बनवाने की योजना बना रही है. साथ ही लीज पेमेंट और सब्सिडियरी कंपनी Xylem Learning में भी 47.2 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा.

फिजिक्सवाला सर्वर और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा मार्केटिंग में भी इन पैसों को खर्च करने वाली है. फिजिक्सवाला की शुरुआत 2020 में हुई थी. इससे पहले यूट्यूब पर NEET, JEE मेन्स, NCERT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाती थी.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: आज 11 नवंबर को बैंक खुले हैं या बंद? देखें आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट में क्या है अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget