एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: साल 2023 के पहले दिन क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां चेक करें नए रेट्स

Petrol Diesel Price: नए साल की शुरुआत के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पेट्रोल-डीजल के प्राइस में किसी तरह का बदलाव हुआ है या यह अपने पुराने रेट पर है? आइए जानते हैं.

Petrol Diesel Price on 01 January 2023: आज साल 2023 (New Year 2023) का पहला दिन है. नए साल के आगाज के साथ ही आम लोगों के लिए राहत भरा रविवार है या लोगों को महंगाई का झटका लगा है. पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के प्राइस में लगातार उठापटक दर्ज की जा रही है. आखिरी कारोबारी दिन में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में बढ़त दर्ज हुई है. 

डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) के प्राइस में 2.37 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है और यह 80.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) में भी तेजी दर्ज की गई और यह 2.94 फीसदी बढ़त के साथ 80.26 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नए साल के मौके पर लोगों को महंगाई का झटका मिला है या राहत मिली है. आइए जानते हैं इस बारे.

महानगरों में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल-

आपको बता दें कि नए साल के मौके पर लोगों को राहत मिली है और पेट्रोल-डीजल के प्राइस (Petrol Diesel Price) में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. देश के चारों महानगर जैसे कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ये अपने पुराने रेट पर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. ऐसे में चारों महानगर में पेट्रोल-डीजल के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है.

जानें बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव-

  • नोएडा- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • पटना- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़- पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद- पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • बंगलुरु- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट-

भारत की सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल प्राइस को जारी करती हैं. ऐसे में कस्टमर केवल अपने मोबाइल के जरिये आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल प्राइस को चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस को चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजें. ऐसा करने पर तेल कंपनियां कस्टमर को मैसेज के जरिये ही पेट्रोल-डीजल भाव बता देती हैं.

ये भी पढ़ें-

EPFO: ईपीएफ पेंशनरों को काम निपटाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर, एक पोर्टल पर ही घर बैठे हो जाएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget