एक्सप्लोरर

1 मई से रोजाना बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ! जानें आप पर कैसा होगा असर ?

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल को लेकर आज एक बड़ी खबर आई है. आज सरकार ने ऐलान किया है कि देश के 5 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम रोज तय किए जाएंगे. आने वाली 1 मई से पुद्चेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे. आने वाली 1 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम अंतर्राष्ट्रीय दरों के मुताबिक रोजाना बदलेंगे. केन्द्र सरकार की योजना के मुताबिक पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत डेली डायनमिक प्राइसिंग के आधार पर की जानी है. हालांकि ऐसा ज्यादातर विकसित बाजारों में होता है लेकिन यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू कर दिया जायेगा.

क्यों किया गया ये फैसला? ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भारत पैट्रोलियम (बीपीसीएल) इंडियन ऑयल (आईओसी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) चाहती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम अब रोजाना तय किए जाएं. इसलिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के 5 शहरों पुद्चेरी, विशाखापटनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में 1 मई से रोज पेट्रोल-डीजल के दाम बदले जाएंगे.

इन ऑयल कंपनियों के इन पांच शहरों में 200 आउटलेट्स हैं, जहां पर इस नए दाम पर रोजना पैट्रोलियम प्रोडेक्टस मिलेंगे. अगर यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो ये कंपनियां पूरे देश में देखेंगी कि ये योजना सही से लागू हो रही है या नहीं. कहीं लोगों को इससे परेशानियों का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है.

पेट्रोल-डीजल के दाम कब डीकंट्रोल हुए थे? सरकार ने पेट्रोल के दाम जून 2010 में सरकारी नियंत्रण से मुक्त यानी डीकंट्रोल कर दिये थे. इसके बाद अक्तूबर 2014 में डीजल के दाम नियंत्रण मुक्त कर दिए गए थे. तकनीकी रूप से तेल कंपनियों को हर 15वें दिन यानी पाक्षिक आधार पर अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर घरेलू पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने का अधिकार है. लिहाजा हर महीने की पहली और 16 तारीख को ईंधन कीमतों में तेल कंपनियां बदलाव करती हैं. हालांकि देश की तीनों बड़ी सरकारी तेल कंपनियों (आईसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल) के पेट्रोल, डीजल के दाम में मामूली फर्क रहता है. देश के कुल 58,000 पेट्रोल पंपों में से 95 फीसदी पेट्रोल पंप इन्हीं 3 कंपनियों के हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget