एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: होली पर ये है डीजल और पेट्रोल का नया रेट, जानें आपके शहर में कितना बदला

Petrol Diesel Rate On 08 March 2023: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट आई है. हालांकि इसके बाद भी आज होली के दिन डीजल और पेट्रोल के भाव नहीं बदले हैं.

Petrol Diesel Price On 08 March 2023: आज पूरे देश में होली का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. होली का त्योहार ऐसे समय मनाया जाता है, जब मौसम में बदलाव हो रहा होता है. सर्दियां बीत रही होती हैं और गर्मियों की शुरुआत हो चुकी होती है. इसके साथ ही होली के मौके पर देश भर में डीजल और पेट्रोल के भाव में क्या कुछ बदलाव आया है, इसका हाल लेकर हम हाजिर हैं. हम आपको यहां इस खबर में बताएंगे कि आज आपके शहर में डीजल और पेट्रोल का ताजा भाव क्या है...

कच्चे तेल के भाव में बड़ी गिरावट

सबसे पहले हम बात करते हैं कच्चे तेल की. भारत में डीजल और पेट्रोल के खुदरा भाव वैश्विक बाजारों में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के भाव से प्रभावित होते हैं. सरकारी तेल विपणन कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव के आधार पर डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतों की समीक्षा करती हैं. ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है. अमेरिका में ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी की आशंका से कच्चे तेल के भाव गिरे हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 2.89 डॉलर यानी 3.4 फीसदी कम होकर 83.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का वायदा 2.88 डॉलर यानी 3.6 फीसदी कम होकर 77.58 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. कच्चे तेल के भाव में यह 04 जनवरी के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है.

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा है हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज होली के दिन यानी बुधवार को डीजल और पेट्रोल के खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं आया है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली के साथ ही अन्य तीन महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी आज इनके भाव में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. इन शहरों में पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. गाजियाबाद में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. यहां पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. गुरुग्राम में आज पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में दाम स्थिर

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

ऐसे पता करें अपने शहर के रेट

आप डीजल और पेट्रोल के ताजे भाव का पता घर बैठे लगा सकते हैं. इसके लिए सभी सरकारी तेल कंपनियां केवल एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स चेक करने की सुविधा देती है. इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने-अपने शहर में ताजा भाव जानने के लिए  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज सकते हैं. इसी तरह बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक रेट चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहकों पेट्रोल-डीजल रेट चेक करने के लिए  HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा. इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको अपने फोन पर भी अपने शहर में डीजल और पेट्रोल के ताजे भाव का पता चल जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget