एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Price: अगर ये हुआ तो फिर घट सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price Update: भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 5 नवंबर से कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह अपरिवर्तित बनी हुई हैं.

Petrol-Diesel Price To Drop: हर रोज पूरे देश की नजर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर जरूर होती है. हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के बाद पिछले 26 दिनों से कीमतें स्थिर हैं लेकिन इसके बावजूद भी कीमतें काफी ज्यादा हैं. लोग इनसे परेशान हैं और चाहते हैं कि किसी तरह से बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों से छुटकारा मिले क्योंकि, भारत में पहली बार पेट्रोल और डीजल की इतना ज्यादा कीमतें हैं.

क्या हो जिससे पेट्रोल और डीजल के दाम घटे?
ऐसे में एक अच्छी खबर यह है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आती रही तो आने वाले दिनों में देश के भीतर पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं. नवंबर के दौरान वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें लगभग 80-82 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहीं. हालांकि, बीते शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई.

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रही तो...
ऐसे में अगर वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट जारी रहती है तो भारतीय बाजार में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को और राहत मिलेगी. लोग इसी का इंजतार भी कर रहे हैं. तेल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ही फिलहाल लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर देख रहे हैं.

क्यों गिरी कच्चे तेल की कीमत?
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आई नई गिरावट को दक्षिणी अफ्रीका में मिले नए कोविड-19 वेरिएंट के कारण दुनिया भर में बने चिंता के माहौल की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है. यह आर्थिक विकास को कम कर सकता है और दुनिया भर में कच्चे तेल की मांग को घटा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आ सकती है.

भारत में 5 नवंबर से नहीं बदले पेट्रोल डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 5 नवंबर से कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह अपरिवर्तित बनी हुई हैं. पेट्रोल और डीजल की स्थिर कीमतें उत्पाद शुल्क में क्रमशः 5 रुपये प्रति लीटर और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद आईं. इसके बाद कई राज्यों ने इन पर लगने वाले VAT को भी घटाया था, जिससे लोगों को डबल राहत मिली थी.

यह भी पढ़ें-
World's Most Expensive Bike: 81.75 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल, इसके बारे में जानिए
Car Loan Tips: छोटा टेन्योर या लंबा, कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा सही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget