एक्सप्लोरर

Diesel-Petrol: होली के बाद मिलेगा दिवाली का भी तोहफा? सरकार ने बता दिया कब सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Cut: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी देखी जा रही है. इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि डीजल-पेट्रोल के भाव में कटौती की जा सकती है...

डीजल और पेट्रोल के भाव में कमी का इंतजार कर रहे आम लोगों के लिए ताजा अपडेट आ गया है. पिछले कुछ दिनों से दाम में कटौती के कयासों और खबरों के बीच अब सरकार ने इस पर अपना जवाब दिया है और बताया है कि होली के बाद डीजल-पेट्रोल के भाव में अगली कटौती कब होने वाली है.

पेट्रोलियम सेक्रेटरी ने दिया ये अपडेट

पेट्रोलियम सेक्रेटरी पंकज जैन ने इस बारे में गुरुवार को कहा कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) ईंधन के दाम कम करने के बारे में फैसला करेंगी. अगर कुछ और समय तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव नरम बने रहते हैं तो सरकारी तेल कंपनियां इस बारे में फैसला ले सकती हैं. पेट्रोलियम सेक्रेटरी ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी.

हर पखवाड़े में होती है कीमतों की समीक्षा

देश में तीन सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) डीजल व पेट्रोल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा बिक्री करती हैं. ये सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की कीमतों की हर पखवाड़े में समीक्षा करती हैं.

6 महीने पहले हुई थी अंतिम कटौती

सरकार की ओर से यह पहली टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब बीते कुछ दिनों से लगातार इस तरह की खबरें चल रही हैं कि सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम में एक बार फिर से कटौती कर सकती है. डीजल और पेट्रोल के भाव में आखिरी बार 14 मार्च 2024 को कटौती की गई थी. उस समय डीजल और पेट्रोल के दाम 2-2 रुपये प्रति लीटर कम किए गए थे. यानी डीजल और पेट्रोल के भाव में आखिरी कटौती के 6 महीने हो चुके हैं और उन 6 महीनों में ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

अगले महीने से शुरू हो रहे त्योहार

पेट्रोल-डीजल के भाव में पिछली कटौती रंगों के त्योहार होली से ऐन पहले हुई थी. इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया गया था. अभी देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. अगले महीने के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. अगले महीने की 12 तारीख को दशहरे का त्योहार पड़ रहा है, जबकि 31 अक्टूबर को दीपावली है.

अभी इतना चल रहा है कच्चे तेल का भाव

विदेशी बाजार में कच्चा तेल अभी करीब 3 साल के निचले स्तर के आस-पास ट्रेड कर रहा है. आज गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 1.36 फीसदी की तेजी के साथ 71.57 डॉलर और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 68.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इस सप्ताह की शुरुआत में मंगलवार को तो ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था. दिसंबर 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर से भी नीचे आया है.

ये भी पढ़ें: कब होगी डीजल-पेट्रोल के भाव में कटौती? विदेशी बाजार में 3 साल के निचले स्तर पर आया कच्चे तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget