एक्सप्लोरर

Insurance: इन 3 कारणों से गलत पॉलिसी चुन लेते हैं लोग, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे

Insurance: इंश्योरेंस लेना एक अहम फैसला होता है जिसे सोच-समझ कर लेना चाहिए. इसे खरीदते वक्त हर चीज की जांच खुद करनी चाहिए.

Insurance: जीवन बीमा पॉलिसी लेना जितना आसान लगता है उतना है नहीं. दरअसल इंश्योरेंस लेना एक अहम फैसला होता है जिसे सोच-समझ कर ही लेना चाहिए. अपनी जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सही पॉलिसी का चुनाव करना चाहिए. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोग वह पॉलिसी खरीद लेते हैं जो उनके लिए सही नहीं होती. हालांकि आपके साथ अगर ऐसा होता है तो घबराएं नहीं आपके पास एक ऑप्शन अभी बचा है. लेकिन इससे पहले यह जानना होगा कि लोग गलत पॉलिसी क्यों चुन लेते हैं.

गलत पॉलिसी क्यों चुन लेते हैं लोग 

  • बीमा एजेंट की बात पर आंख मूंद कर यकीन करना.
  • बीमा एजेंट पॉलिसी को लेकर जो दावे करता है उसे क्रॉस चेक न करना.
  • ऐसा भी होता है कि आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त जो कि किसी बीमा कंपनी का एजेंट भी हो, आपको कोई पॉलिसी बेचे और आप रिश्ते की कद्र करते हुए बिना किसी सवाल के पॉलिसी खरीद लें.

हर जानकारी खुद हासिल करें

  • पॉलिसी लें तो पहले खुद से हर जानकारी हासिल करें.
  • अपने और परिवार की जरूरतों के हिसाब से पॉलिसी चुनें.
  • कई पॉलिसी के बीच अच्छी तरह तुलना करें.
  • विभिन्न पॉलिसियों का प्रीमियम, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो, कुल कवर राशि और मिलने वाली सुविधाओं के बीच तुलना करनी चाहिए.
  • इस काम के लिए ऑनलाइन वेबसाइट्स की भी मदद ली जा सकती है.

गलत पॉलिसी खरीद ली है तो न हों परेशान

  • बीमा कंपनियां पॉलिसी बेचने के बाद ग्राहकों को 15 दिन का 'फ्री लुक पीरियड' (Free look period) की सुविधा देती है.
  • 'फ्री लुक पीरियड' की अवधि पॉलिसी डॉक्युमेंट (policy document) मिलने से लेकर 15 दिन तक होती है.

'फ्री लुक पीरियड' में क्या करें

  • पॉलिसी की सभी मुख्य बातों की जांच करें.
  • बीमा की रकम, पॉलिसी की अवधि, प्रीमियम की रकम, सबके बारे में जानकारी हासिल करें.
  • सभी जरूरी जानकारी हासिल कर लेने के बाद अगर आप पॉलिसी से संतुष्ट हैं तो पॉलिसी को जारी रखें नहीं तो 'फ्री लुक पीरियड' में पॉलिसी खत्म की जा सकती है.

पॉलिसी रद्द कराने पर कटेगा पैसा

  • पॉलिसी रद्द कराने पर बीमा कंपनी पॉलिसी से जुड़े कुछ खर्चों को काट लेती है और प्रीमियम की बाकी रकम आपको वापस कर देती है.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: अगस्त में इन शेयर्स ने कराई निवेशकों की बंपर कमाई, दिया 100 %से अधिक का रिटर्न

Multibagger Stock Tips: इस कंपनी के शेयर ने दिया शानदार रिटर्न, निवेशकों के पैसे को कर दिया दोगुना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget