एक्सप्लोरर

IPO Performance: 2021 में लिस्ट हुई New Tech कंपनियों पेटीएम जोमैटो और पॉलिसीबाजार और Nykaa के शेयर हुए धराशायी

IPO Market Sentiment: 2021 में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की पिटाई से उन कंपनियों के प्रोमोटर्स की चिंता बढ़ गई है जो आईपीओ लाने की योजना बना रही थे.

New Tech IPO Performance: साल 2021 को आईपीओ के लिए याद किया जाता है. बीते वर्ष आईपीओ में निवेश कर निवेशकों ने खुब कमाई की है. लेकिन हाल के दिनों में 2021 में जो कंपनियां आईपीओ लेकर आईं उनके शेयरों को बाजार में खुब धुनाई हुई है. निवेशक बिकवाली करते नजर आ रहे हैं.  दिग्गज स्टार्टअप कंपनियों के शेयरों अपने ऑल टाईम हाई से 60 फीसदी से ज्यादा तक गिर चुके हैं.

देश की चार इंटरनेट बेस्ड कंपनियों पेटीएम (One 97 Communications, नायका (FSN E-Commerce), जोमैटो (Zomato) और पॉलिसीबाजार (PB Fintech) के शेयरों में गिरावट से निवेशकों का 1.30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. लिस्टिंग के पहले दिन इन कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 3.58 लाख करोड़ रुपये थी. 

IPO प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा पेटीएम 
देश के सबसे बड़े आईपीओ लाने वाली कंपनी कंपनी पेटीएम का सबसे बुरा हाल है. पेटीएम का इश्यू प्राइस 2150 रुपये था जो अब 849.95 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है. अपने इश्यू प्राइस से पेटीएम 60 फीसदी नीचे आ चुका है. तो मार्केट कैपिटाईजेशन 1,39,000 करोड़ रुपये से घटकर 55,121 करोड़ रुपये पर आ चुका है. 

Nykaa की चमक पड़ी फीकी 
Nykaa का मार्केट कैप लिस्टिंग के दिन 1,04,360.85 करोड़ रुपये था जो अब करीब 36 हजार करोड़ रुपये घटकर 68.607 करोड़ रुपये रह गया है. Nykaa ने 1125 रुपये प्रति शेयर के रेट पर आईपीओ जारी किया था. जिसका भाव 2573 रुपये तक गया था. लेकिन ऊपरी स्तरों से नायिका में जोरदार गिरावट आई है और अब ये 1447.80 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है. अपने हाई से नायिका का शेयर 44 फीसदी के करीब नीचे आ चुका है. 

जोमैटो भी फिसल चुका है आईपीओ प्राइस के नीचे 
फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो केशेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ है. 76 रुपये के इश्यू प्राइस के बाद कंपनी के शेयर ने 169 रुपये के हाई को छूआ था लेकिन अब ये 89 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. तीन दिन पहले ये अपने इश्यू प्राइस से नीचे फिसल गया था.  23 जुलाई को लिस्टिंग के दिन जोमैटो का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये था जो अब केवल 70,000 करोड़ रुपये रह गया है.  

पॉलिसीबाजार ने किया निराश 
पॉलिसी बाजार का इश्यू प्राइस 980 रुपये था जो अब 763 रुपये पर ट्रेड कर रहा है यानि 22 फीसदी नीचे. पॉलिसीबाजार ने निवेशकों को झटका दिया है. यह शेयर पिछले साल 15 नवंबर को लिस्ट हुआ था और तब इसका मार्केट कैप 54,070.33 करोड़ रुपये था. अब यह घटकर 34,312 करोड़ रुपये रह गया है.


आईपीओ बाजार को झटका 
इसके अलावा आदित्य बिरला सनलाईफ, ग्लेनमार्क लाईफ, Nuvoco और श्रीराम प्रॉपर्टीज जैसी कंपनियां हैं जो अपने इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रही है. बहरहाल 2021 में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की पिटाई से निवेशक जरुर चिंतित हो गए होंगे साथ में उन कंपनियों के प्रोमोटर्स भी जो आईपीओ लाने की योजना बना रही थी.  हीं एलआईसी समेत कई कंपनियां आईपीओ लाने की प्लानिंग में है. इससे आईपीओ मार्केट के सेंटीमेंट को जरुर झटका लगा है.

दिग्गज कंपनियां लेकर आएगी आईपीओ
गो एयरलाइंस 3,600 करोड़ रुपये,  MobiKwik 1,900 करोड़ रुपये, एसबीआई म्यूचुअल फंड 7500 करोड़ रुपये, Ola 7,300 करोड़ रुपये,  OYO 8430 करोड़ रुपये, Pharmeasy 6250 करोड़ रुपये, एनएसई 10,000 करोड़ रुपये, Ixigo 1600 करोड़ रुपये, बजाज एनर्जी 5450 करोड़ रुपये के आईपीओ बाजार में 2022 में आयेंगे. इनके अलावा Reliance Jio, Snapdeal, FabIndia, HomeLane, Biba Apparels, Bharat FIH, VLCC Health Care, Delhivery, Wellness Forever, MobiKwik भी अपना आईपीओ लेकर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Indian Railways: बिहार के लोगों को रेलवे दे सकती है सौगात, इन रुट्स में चलाई जा सकती है दो नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें

Gems & Jewellery Export: अप्रैल-जनवरी के दौरान जेम्स और ज्वेलरी एक्सपोर्ट 6.5 फीसदी बढ़ा, 32.37 अरब डॉलर पर पहुंचा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमाई का हफ्ता! मिलेंगे निवेश के 7 बड़े मौके, अपने पास तैयार रखें फंड
कमाई का हफ्ता! मिलेंगे निवेश के 7 बड़े मौके, अपने पास तैयार रखें फंड
3 अगस्त को कितना सस्ता हुआ 22K, 18K सोना, जानें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट
3 अगस्त को कितना सस्ता हुआ 22K, 18K सोना, जानें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट
आज से बदला शेयर बाजार का समय, जानें अब कितने बजे तक होगी ट्रेडिंग
आज से बदला शेयर बाजार का समय, जानें अब कितने बजे तक होगी ट्रेडिंग
ट्रंप ने ऐन वक्त पर लिया बड़ा फैसला, 6% सस्ता हो गया क्रूड; ईरान के साथ युद्ध भी टला
ट्रंप ने ऐन वक्त पर लिया बड़ा फैसला, 6% सस्ता हो गया क्रूड; ईरान के साथ युद्ध भी टला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget