एक्सप्लोरर

Paytm FASTag: पेटीएम यूजर्स तुरंत बदल लें अपना फास्टैग, एनएचएआई ने बता दी आखिरी तारीख 

Paytm Payments Bank: आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाई गई रोक की आखिरी तारीख 15 मार्च है. इसके बाद पेटीएम फास्टैग टॉप अप नहीं होगा. इसलिए एनएचएआई ने नया फास्टैग लेने की सलाह दी है.

Paytm Payments Bank: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पेटीएम का फास्टैग (Paytm FASTag) इस्तेमाल करने वालों को सलाह दी है कि वो किसी अन्य बैंक द्वारा जारी नया फास्टैग ले लें. एनएचएआई ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वो 13 मार्च तक नया फास्टैग ले लें. सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय के अनुसार, नया फास्टैग लेकर एक्टिवेट करवाकर वाहन मालिक 15 मार्च के बाद हाईवे पर दोगुना टोल देने से बच सकेंगे. यह सलाह पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे आरबीआई के प्रतिबंध के चलते जारी की गई है.

आरबीआई ने लगा दी है पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर डिपॉजिट लेने की रोक लगा दी थी. इसकी आखिरी तारीख 15 मार्च है. इस प्रतिबंध के चलते अब पेमेंट्स बैंक किसी भी तरह के डिपॉजिट या टॉप अप नहीं ले सकता है. इसके चलते 15 मार्च एक बाद पेटीएम फास्टैग को भी रिचार्ज नहीं कराया जा सकेगा. आरबीआई की गाइडलाइन का पालन करते हुए एनएचएआई ने यह सलाह बुधवार को जारी की. 

15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग में पैसे डिपॉजिट नहीं होंगे 

सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय ने अपने आधिकारिक वक्तव्य में कहा कि आरबीआई के दिशानिर्देश के अनुसार 15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग में पैसे नहीं डाले जा सकेंगे. हालांकि, लोग अपने बचे हुए पैसे का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वो नया फास्टैग ले लें. पेटीएम फास्टैग से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए यूजर्स अपने बैंक या इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद एफएक्यू की मदद भी ले सकते हैं. 

फास्टैग जारी करने वाले 39 बैंक और एनबीएफसी की लिस्ट जारी 

इस बीच एनएचएआई ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों और एनबीएफसी (NBFC) की लिस्ट भी अपडेट कर दी है. नई लिस्ट में 39 बैंक और एनबीएफसी शामिल किए गए हैं. इनमें एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, कोसमॉस बैंक, डोंबिवली नागरी सहकारी बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक, फिनो पेमेंट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर व्यास बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, लिवक्विक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, पंजाब महाराष्ट्र बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सरस्वत बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, द जलगांव पीपल्स को-ऑप बैंक, त्रिशूर जिला सहकारी बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें 

Fertiliser Subsidy: फर्टिलाईजर सब्सिडी को लेकर होने वाला है बड़ा फैसला, बैंकों से वार्ता जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget