एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: ईडी जांच में अब तक कुछ भी नहीं लगा हाथ, शेयरों में दो सेशन से लग रहा अपर सर्किट

Paytm Payments Bank: संकट से जूझ रही पेटीएम के लिए दो राहत भरी खबरें आई हैं. पहला तो उसके खिलाफ फेमा जांच में कुछ नहीं मिला है. साथ ही कंपनी के शेयर भी लगातार ऊपर जा रहे हैं.

Paytm Payments Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर डिपॉजिट लेने की रोक लगा दी है. अभी इसकी लास्ट डेट 29 फरवरी से बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई थी. अब पेटीएम (Paytm) के लिए एक और राहत की खबर सामने आई है. इसमें दावा किया गया है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (Enforcement Directorate) को अभी तक बैंक के खिलाफ फेमा (FEMA) कानून के उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला है. ईडी ने यह जांच एक हफ्ते पहले शुरू कर दी थी. 

पेटीएम के शेयर में 10 फीसदी की उछाल 

31 जनवरी को आरबीआई की कार्रवाई के बाद से पेटीएम के शेयर लगभग 50 फीसदी नीचे चले गए थे. पेटीएम का मार्केट कैप भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था. मगर, पिछले दो सेशन से पेटीएम के शेयर अपने अपर सर्किट को टच कर रहे हैं. एक्सचेंज पर इसका अपर सर्किट 5 फीसदी तय किया गया है. इसके चलते कंपनी के शेयर 10 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. 

फेमा जांच में ईडी को कुछ नहीं मिला

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ फेमा जांच की जा रही है. इसके जवाब में पेटीएम ने कहा था कि बैंक ने कभी भी विदेश में पैसे का लेनदेन नहीं किया है. द हिंदू की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फेमा जांच में फिलहाल ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा है. मगर, अन्य नियमों के उल्लंघन में बैंक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. आरबीआई ने फैसला लेते समय भी नियमों के उल्लंघन का उल्लेख किया था. 

मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की जांच नहीं की जा रही

सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने बैंक के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच की है. ईडी ने पेटीएम के अधिकारियों को इस संबंध में जवाब देने के लिए भी बुलाया था. साथ ही उनसे दस्तावेज भी जमा कराए हैं. उनसे कुछ सवाल भी किए गए थे. सूत्रों ने दावा किया कि बैंक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की जांच नहीं की जा रही थी. 

ये भी पढ़ें 

Tata Group: पाकिस्तान की इकोनॉमी से भी बड़ा हो गया टाटा ग्रुप, पड़ोसी देश की जीडीपी रह गई पीछे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget