एक्सप्लोरर

PAN Card News: जल्द ही पैन कार्ड बन सकता है 'Single Business ID', वित्त मंत्री बजट में कर सकती हैं ऐलान

Single Business ID: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को संसद में बजट पेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री सिंगल बिजनेस आईडी का ऐलान अपने बजट भाषण में कर सकती हैं.

PAN Card as Single Business ID: स्थाई खाता नंबर यानी PAN Card एक बेहद जरूरी वित्तीय डॉक्यूमेंट है जिसका यूज लगभग हर फाइनेंशियल जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाता है. अब सरकार पैन कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला कर सकती है. सरकार बजट 2023 में पैन कार्ड एक सिंगल बिजनेस आईडी के रूप में मान्यता दे सकती है. बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक सरकार पैन कार्ड को सिंगल बिजनेस आईडी के रूप में मान्यता बजट 2023 में दे सकती है. सरकार के इस कदम से सबसे बड़ा फायदा छोटे कारोबारियों को होगा. इससे वह अपने रिसोर्सेज और समय दोनों की बचत कर पाएंगे. सरकार इस कदम को इसलिए उठाना चाहती है क्योंकि इससे देश में बिजनेस शुरू करना और ऑपरेट करना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही बिजनेस का कंप्लायंस का बोझ कम होगा.

बजट 2023 में वित्त मंत्री कर सकती है घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को संसद में बजट पेश करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री सिंगल बिजनेस आईडी का ऐलान अपने बजट भाषण में कर सकती हैं. सरकार के इस कदम से नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम में बिजनेस मैन को कई तरह के आईडी डिटेल्स भरने से छूट मिलेगी और पैन कार्ड 'वन स्टाप शाप' की तरह काम करेगा.

इस सिंगल आईडी के जरिए बिजनेस मैन आसानी से लाइसेंस रिन्यू कराने और जीएसटी रिटर्न फाइल करने जैसे कामों को इस सिंगल आईडी से आसानी से करवा पाएंगे. आपको बता दें पैन कार्ड एक अल्फा न्यूमेरिक नंबर है जिसे सिंगल बिजनेस आईडी के रूप में यूज किए जाने सरकार की प्लानिंग है.

इन आईडी को बिजनेस ID के रूप में किया जाता है यूज
आपको बता दें कि पैन कार्ड के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी की गई कुल 13 आईडी को बिजनेस आईडी के रूप में मान्यता प्राप्त है. यह आईडी है ईपीएफओ, जीएसटीएन, इनकम टैक्स रिटर्न नंबर, टैन नंबर समेत कुल 13 आईडी है. अगर पैन कार्ड को सरकार द्वारा सिंगल बिजनेस आईडी के रूप में मान्यता मिल जाती है तो आपको इन सभी आईडी की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

ये भी पढ़ें-

Ashneer Grover का Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल को लेकर बड़ा खुलासा, हर फंडिंग के बाद खरीदी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget