एक्सप्लोरर

धार्मिक संस्थाओं को पैन से आधार जोड़ने की जरूरत नहीं: सरकार

धार्मिक निकाय और धार्मिक समुदाय आधार हासिल करने के पात्र नहीं हैं, इसलिए आयकर अधिनियम की धारा 139एए इन मामलों में लागू नहीं होती है. ऐसे में उन्हें अपने पैन के साथ आधार को लिंक करने की कोई जरूरत नहीं है.

नई दिल्ली: सरकार ने आज साफ किया कि धार्मिक संस्थाओं को अपने स्थायी खाता संख्या पैन (परमानेंट अकाउंट नंबर) से आधार नंबर को जोड़ने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि इस तरह की संस्थाएं आधार कार्ड हासिल करने की पात्र नहीं होती हैं.

लोकसभा में एक सदस्य के प्रश्न के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि धार्मिक निकायों और दूसरे धार्मिक समुदायों को अपने पैन से आधार को जोड़ने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक निकाय और धार्मिक समुदाय आधार हासिल करने के पात्र नहीं हैं, इसलिए आयकर अधिनियम की धारा 139एए इन मामलों में लागू नहीं होती है. ऐसे में उन्हें अपने पैन के साथ आधार को लिंक करने की कोई जरूरत नहीं है.’’

जैसा कि आपको पता ही है कि आयकर विभाग ने आधार और पैन कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है और इसके बिना आपका आयकर रिटर्न चेक नहीं होगा. पूरे देश में आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने से जुड़ी खबरें कई दिनों से चल रही हैं.

आधार-पैन लिंक बहरहाल, वित्त मंत्रालय ने पैन को आधार से जोड़ने के बारे में भी स्पष्टीकरण दे दिया था. आपको अपने आधार को 31 अगस्त तक पैन से जोड़ना ही होगा, क्योंकि आपके रिटर्न की पड़ताल तभी होगी जब आपके पैन से आधार जुड़ा हुआ हो. हालांकि वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अभी रिटर्न दाखिल करते वक्त आधार का या फिर भी आधार के लिए आवेदन की पावती संख्या (Acknowledgement No) का जिक्र करना काफी होगा और रिटर्न भरने का काम पूरा हो जाएगा.

अभी इनकम टैक्स रिटर्न के वेबसाइट पर 6.14 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है. लेकिन इनमे से 2.70 करोड़ से कुछ ज्यादा लोगों ने ही पैन को आधार से जोड़ा है, वहीं 1.31 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे भी हैं जो इनकम टैक्स रिटर्न भरने की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है, फिर भी उन्होंने अपने पैन को आधार से जोड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget