एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कौन हैं वो 5 सबसे अमीर मुस्लिम, कितनी संपत्ति और कहां पर है ठिकाना, जानें

Pakistan Rich Person: पाकिस्तान की इकोनॉमी पहले से ही चरमरा रही है. इन सबके बीच आइये जानते हैं पाकिस्तान को पांच सबसे अमीर कौन है और वो कहां पर रहते हैं और क्या कुछ उनका कारोबार है.

Pakistan's Rich Person: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 7 अप्रैल को 9 आतंकियों के ठिकाने को तबाह कर दिया. इसमें कई आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है. भारत के इस एक्शन ने पाकिस्तान को बेदम करके रख दिया है. पाकिस्तान की इकोनॉमी पहले से ही चरमरा रही है. इन सबके बीच आइये जानते हैं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के वो पांच सबसे अमीर कौन है और वो कहां पर रहते है और क्या कुछ इनका कारोबार है.

पाकिस्तान के अमीर

1- शाहिद खान

सबसे पहले बात करें बिजनेसमैन और ऑटो सप्लायर कंपनी फ्लेक्स एन गेट के मालिक शाहिद खान की. ये पाकिस्तान के सबसे दौलतमंद है और अमेरिका में रहते हैं. इनके बारे में कहा जाता है कि ये 13.7 बिलियन डॉलर के मालिक है. साथ ही, अमेरिकी फुटबॉल टीम Jacksonville Jaguars के मालिक भी शाहिद खान हैं.

2-रफीक एम. हबीब

पाकिस्तान के दूसरे अमीर की बात करें तो ये नाम है रफीक एम. हबीब का, जिनकी कुल संपत्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक 950 मिलियन डॉलर के करीब है. ये हाउस ऑफ हबीब और हबीब बैंक लिमिटेड से जुड़े हैं. साल 1841 में हाउस ऑफ हबीब की स्थापना हुई थी और ये कई कंपनियों का एक समूह है. ये रफी का पारिवारिक व्यवसाय है. 

  
3-अनवर परवेज

अनवर परवेज की कुल संपत्ति 3 बिलियन डॉलर के करीब है और ये ब्रिटेन में रहते हैं और बेस्टवे ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं.  ये कंपनी पाकिस्तान की दूसरे सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादन करने वाली कंपनी है. अनवर का साम्राज्य ब्रिटेन तक फैला हुआ है.

4-मियां मुहम्मद मनशा

मियां मुहम्मद मनका के बारे में कहा जाता है कि इनकी कुल संपत्ति करीब 5 बिलियन डॉलर है और ये वहां के एमसीबी बैंक के चेयरमैन हैं. मियां मुहम्मद की फैमिली साल 1947 में आजादी के बाद पाकिस्तान चली गई थी.  इनके बारे में ये कहा जाता है कि मियां मुहम्मद पाकिस्तान के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं.

5-नासिर शॉन

नासिर शॉन का पाकिस्तान के बैंकिंग और टैक्सटाइल सेक्टर में बड़ा नाम है. शॉन ग्रुप के सीईओ नासिर शॉन की संपत्ति के बारे में कहा जाता है कि इनके पास 1 बिलियन डॉलर का नेटवर्थ है. इसके साथ ही, पाकिस्तान में रोल्स रॉयस कार खरीदने वाले भी पहले व्यक्ति है.

ये भी पढ़ें: भारत-पाक सीमा पर भारी तनाव के बीच आयी ये खुशखबरी, सीधा आपकी थाली से है कनेक्शन

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े
यूपी ने खरीदा सबसे ज्यादा 125 करोड़ लीटर एथेनॉल वाला पेट्रोल, दूसरे नंबर पर कौन? सरकार ने संसद में बताए आंकड़े
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget