एक्सप्लोरर

OYO Rule: ओयो के होटलों में अब अनमैरिड कपल नहीं कर सकेंगे चेक-इन, इस शहर से नई पॉलिसी की शुरुआत

OYO New Rule: ओयो की नई गाइडलाइंस के मुताबिक अविवाहित जोड़ों को ओयो के होटल रूम्स में बिना वैलिड प्रूफ के चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी. इस शहर से इस नियम की शुरुआत कर दी गई है.

OYO New Rule: होटल और ट्रैवल बुकिंग करने वाली दिग्गज कंपनी ओयो ने अपने ग्राहकों को बड़े झटके के लिए रास्ता तैयार कर दिया है. ओयो में अब से गैर-शादीशुदा जोड़ों को चेक-इन करने की परमिशन नहीं होगी. ओयो ने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है जो इस साल से प्रभावी हो जाएगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक अविवाहित जोड़ों को ओयो के होटल रूम्स में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी. कंपनी ने इसकी शुरुआत मेरठ से कर दी है और इसके लिए नया रूल बना दिया है. प्रेमी जोड़ों के लिए ये खबर अच्छी नहीं है जो अपना कपल टाइम बिताने के लिए ओयो के होटल्स का रुख करते हैं.

सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैलिड सबूत देना होगा

रिवाइज्ड पॉलिसी के तहत, सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैलिड (वैध) सबूत पेश करने के लिए कहा जाएगा और इसमें ऑनलाइन बुकिंग भी शामिल है. OYO ने मेरठ में अपने पार्टनर होटलों को तत्काल प्रभाव से यह लागू करने का निर्देश दिया है. रिवाइज्ड पॉलिसी के बारे में जानने वाले लोगों ने बताया कि जमीनी स्तर पर मिलने वाली रिएक्शन के आधार पर कंपनी इसे और शहरों में भी लागू कर सकती है.

ओयो के खिलाफ दायर हुई थी याचिका

दरअसल कुछ शहरों के निवासियों ने OYO होटलों में अविवाहित जोड़ों को चेक-इन करने की अनुमति न देने के लिए याचिका दायर की है. इसको देखते हुए ओयो ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करने का फैसला लिया है. कंपनी ने कहा कि OYO ने अपने पार्टनर होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने विवेक के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है. 

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक और शहरों से भी लोगों ने ओयो से ये अनुरोध किया है कि वो गैर-शादीशुदा जोड़ों को ओयो होटल में चेक-इन करने से रोकने के लिए एक पॉलिसी बनाएं और इसका ठोस तरीके से पालन करने की राह तैयार करे.

ये भी पढ़ें

6 जनवरी से शुरू कारोबारी हफ्ते में होंगे कई इवेंट, अमेरिका से बड़ा संकेत और तिमाही नतीजों पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget