एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 3000 स्टाफ को निकालने के बाद Oracle में फिर छंटनी, भारत में 100 से ज्यादा को किया बाहर, जानें वजह

Oracle Jobs Cut: कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस बेनिफिट के तहत हर पूरे किए गए सेवा वर्ष पर 15 दिन का वेतन देने का वादा किया है. इसके अलावा, एक साल तक का मेडिकल इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा.

Oracle Layoffs: ओरेकल ने हाल ही में दुनियाभर में करीब 3000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. इसकी बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर निर्भरता बढ़ाने के साथ कंपनी की क्षमता को मजबूत करने और संगठन का पुनर्गठन बताया जा रहा है. कंपनी के भारत में करीब 30,000 कर्मचारी हैं. वित्त वर्ष 2024 में इसके राजस्व में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह 20,459 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.

लेकिन अब Oracle ने भारत में भी अपने स्टाफ की छंटनी शुरू कर दी है. ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग के तहत पिछले हफ्ते 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है. इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि क्लाउड समेत अन्य टीमों से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है. यह संख्या सैकड़ों तक पहुंच सकती है.

क्यों हो रही है छंटनी?

निकाले गए कर्मचारियों को भेजे गए लेटर में कंपनी ने लिखा है कि यह कदम संगठनात्मक बदलाव का हिस्सा है. लेटर में आगे कहा गया कि ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाइन करने और बदलावों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए यह निर्णय लिया गया है. इसलिए आप जिस पोजिशन पर हैं, वह अब कंपनी के लिए आवश्यक नहीं रह गया है.

सेवरेंस और कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस बेनिफिट के तहत हर पूरे किए गए सेवा वर्ष पर 15 दिन का वेतन देने का वादा किया है. इसके अलावा, एक साल तक का मेडिकल इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा. ओरेकल में 15 से 20 साल तक काम कर चुके वरिष्ठ कर्मचारी भी इस छंटनी की चपेट में आए हैं. कुछ कर्मचारियों ने गार्डन लीव के साथ अपेक्षाकृत सौहार्दपूर्ण विदाई का जिक्र किया, वहीं कई लोगों ने इस प्रक्रिया को अचानक और झटकेदार बताया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, उनका कहना है कि यह फैसला टेक्नोलॉजिकल शिफ्ट्स की वजह से लिया गया है. खासकर एआई के बढ़ते इस्तेमाल के चलते कंपनी लागत घटाने की दिशा में यह कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि इस छंटनी में परफॉर्मेंस कोई मुद्दा नहीं रहा.

ये भी पढ़ें: इस शेयर ने काट दिया गदर, 5 साल में 2000 प्रतिशत तो सिर्फ इतने दिनों में ही कर दिया पैसा डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget